इंटरनेट से ली जानकारी, अपने हाथों से किया अपना ही ऑपरेशन
ऑनलाइन जानकारी से किया खुद का ऑपरेशन
मथुरा के इलाके में एक युवक पेट के दर्द से परेशान था। इस परेशानी को दूर करने के लिए उसने इंटरनेट से जानकारियां हासिल करने के बाद अपना पेट खुद ही काट लिया। जब उसकी हालत ज़्यादा बिगड़ गयी और खून ने रुकने का नाम नहीं लिया तो उसके रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर गए, जहा डॉक्टरों ने मुख्य इलाज करके उससे रेफर कर दिया। उत्तर प्रदेश के मथुरा नामक इलाके के एक युवक ने पेट दर्द की वजह से अपना ही ऑपरेशन कर लिया। उसने इंटरनेट के जरिये से ऑपरेशन करने की जानकारी हासिल की।
Uttar Pradesh: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने Banda में 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सात इंच लम्बा लगाया चीरा
युवक मेडिकल स्टोर से सुन्न करने का इंजेक्शन लेकर आया। घर में उसने कमरा बंद करके पहले खुद को इंजेक्शन लगाया और फिर खुद का ऑपरेशन करने लगा। जैसे ही उसने खुद को 12वा टांका लगाया तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसको जैसे-तैसे अस्पताल ले जाया गया, जहा उसका इलाज़ करके आगरा रेफर कर दिया गया। बता दें कि युवक सुनरख गांव से है और उसकी हालत बहुत ही ज़्यादा गंभीर है। युवक का नाम राजाबाबू है और वह पेट दर्द से परेशान था। बुधवार की दोपहर उसने पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए खुद का ऑपरेशन किया, जिसमे उसने पेट को सुन्न करने का इंजेक्शन लगाकर पेट के नीचले हिस्से में सीधे हाथ की साइड में सात इंच लम्बा चीरा मार दिया।
खुद लगाए टाँके
लम्बा चीर मारने और सर्जिकल ब्लेड पेट में ज़्यादा अंदर जाने की वजह से उसकी तबियत और भी ज़्यादा बिगड़ गयी। लगातार खून बहने की वजह से उसने खुद को टाँके लगाने शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब उसकी तबियत में कुछ सुधार नहीं आया तो वह दूसरे कमरे में मौजूद लोगों के पास पहुंचा। जिसके बाद वहां सब घबरा गए और उसे जैसे-तैसे अस्पताल लेकर गए, वह डॉक्टरों ने जब पूरी बात जानी तो वह सब हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने युवक का मुख्य इलाज करके उससे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया।
इंटरनेट से ली जानकारी
युवक ने ऑपरेशन करके के सभी सामानों की जानकारी इंटरनेट से ली और सर्जिकल ब्लेड, स्टिचिंग का सामान और सुन्न करने का इंजक्शन भी उसने मथुरा के बाजार से खरीदी थी। राजाबाबू के भतीजे ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद भी उनकी पेट दर्द की समस्या ठीक नहीं हुई। जिसके बाद राजाबाबू ने खुद ही अपने पेट दर्द का निवारण करने का सोचा और खुद का ऑपरेशन करने लगा। जब उसे अस्पताल लेकर जाया गया तो वहां के डॉक्टर शशिरंजन ने बताया कि युवक ने राइट साइड में सात बाई एक सेंटीमीटर का चीरा लगा लिया था और उसने 10-12 गलत टांके लगा लिए थे।