Holi के मौके पर ये गाने बांध देंगे समा, एक बार जरूर सुनें बॉलीवुड के टॉप-10 होली Songs
Top 10 Bollywood Holi Songs: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि धूम मचाने का भी है और धूम कैसे मचती है नाच और गाने के साथ. होली सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए अक्सर लोग धमाल मचाने वाले गाने डीजे पर बजाते हैं. पुराने गानों से लेकर ट्रेंडिंग तक ये गाने अलग ही माहौल बना देते हैं. इस त्योहार के कुछ दिन पहले से ही लोग तैयारी में जुट जाते हैं और अपनी प्ले लिस्ट भी तैयार कर लेते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से एवरग्रीन गानें हैं, जो कि आपको होली के जश्न में बजाने ही चाहिए.
1. Balam Pichkari- Yeh Jawaani Hai Deewani

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दिवानी का ये गाना आज भी हर होली पार्टी की जान है. क्योंकि इस गानें के लिरिक्स और धुन हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती है.
2. Awadh Me holi- Rajiv Aacharya

टी सीरीज का गाना अवध में होली, ब्रज में होली इन दिनों खूब बज रहा है. खास तौर पर लोग इसके बोलों से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं. आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
3. Rang Barse- Silsila

अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार पर फिल्माया ये गाना आज भी लोग चाव से सुनते हैं. सालों साल से बजने वाला ये गाना आज भी डीजे की जान है.
4. Holi Ke Din Dil Khil Jate Hai- Sholay

होली के दिन ये गाना भी खूब बजता है. शोले फिल्म का ये गाना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था. जो कि आज तक हर होली पार्टी की जान बना हुआ है.
5. Aaj Na Chodenge- Kati patang

ये गाना होली के दिन को रंगीन बना देता है. क्योंकि इसमें होली के रंग के साथ थोड़ा नटखटपना भी देखने को मिलता है. वहीं लोग भी इस गाने पर खूब नाचते हैं.
6. Ang Se Ang Lagana- Darr

इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला अहम भूमिका में थे. होली पर ये गाना अक्सर पार्टी की जान माना जाता है.
7. Holi Khele Raghuveera- Baghbaan

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म का ये गाना बहुत मशहूर हुआ था. इसे होली में जरूर बजाया जाता है.
8.Go Pagal- Jolly LLB 2

अमृता राव और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म का ये गाना यंग जनेरेशन में खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इस गाने की बीट काफी हद तक पॉप म्यूजिक से मिलती-जुलती है.
9. Jai Jai Shivshankar- War

होली पार्टी में ये गाना भी डीजे पर खूब बजता है. इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने गजब का डांस किया था और दोनों एकटर्स होली के रंग में रंगे दिखाई दिए थे.
10.Waqt: The Race Against Time

Do Me A Favor Let’s Play Holi, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ये डांस नंबर DJ पर खूब बजता है और असकी धुन पर अक्सर लोगों को थिरकने का मन कर जाता है.
Top 10 Bollywood Holi Songs: जानकारी के लिए आपको बता दें कि, इस बार चंद्र ग्रहण की वजह से होलिका दहन 3 मार्च की जगह 2 मार्च को ही किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. इससे पहले सूतक लग जाएगा जिस वजह से रंगों से परहेज किया जाएगा. ऐसे में होलिका दहन करके आप अपने कष्टों के निवारण की पूजा कर सकते हैं और 4 मार्च को अपने परिवार के लोग और दोस्तों के साथ रंगों की होली भी खेल सकते हैं.
Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी
Join Channel