Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Top 10 Places to Visit in Rajasthan: दिल्ली की थकावट से दूर राजस्थान जाकर करें चिल, ये जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट

02:00 PM Aug 17, 2025 IST | Neha Singh
Top 10 Places to Visit in Rajasthan

Top 10 Places to Visit in Rajasthan: अगर आप भी दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं और ऑफिस के सिरदर्द से दूर जाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कम बजट में एक शानदार ट्रिप प्लान कर रहे हैं। अगले वीकेंड पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ जयपुर घूमने का प्लान बना लीजिए, क्योंकि यहां जाने के लिए आपको बड़े बजट की ज़रूरत नहीं है। आप 10 हज़ार से भी कम बजट में भी राजस्थान की एक नहीं, बल्कि कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी पिंक सिटी, राज्य का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है, जहाँ आप कम बजट में भी घूम सकते हैं।

Top 10 Places to Visit in Rajasthan

1 Jaipur – पिंक सिटी

जयपुर, जिसे "पिंक सिटी" कहा जाता है, अपने भव्य किलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हवा महल, आमेर किला, जल महल, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला और जंतर मंतर जैसे अनोखे दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। सिटी पैलेस भी अपनी राजसी भव्यता के लिए जाना जाता है। वहां जाकर आप जान सकते हैं कि जयपुर को पिंक सिटी क्यों कहते हैं।

Advertisement
Jaipur

2. Udaipur – झीलों की नगरी

उदयपुर को "City of Lakes" कहा जाता है, जहां पिछोला झील, फतेह सागर, जयसमंद (एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील), दूध थाली, स्वरूप सागर, गोवर्धन सागर और रंगसागर जैसी खूबसूरत झीलें देखने को मिलती हैं। साथ ही संगमरमर की हवेलियां इस शहर की सुंदरता को और बढ़ाती हैं।

Udaipur

3. Jodhpur – ब्लू सिटी

जोधपुर को "ब्लू सिटी" के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर मकान नीले रंग से रंगे होते हैं। उम्मेद भवन, मेहरानगढ़ किला, फूल महल और मसालों का बाजार—विशेषकर मिर्ची—यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

Jodhpur

4. Jaisalmer – स्वर्ण नगरी

रेगिस्तान से घिरा जैसलमेर अपनी सुनहरी बलुआ पत्थरों की इमारतों के कारण "Golden City" कहलाता है। सोनार किला और थार रेगिस्तान यहां के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सूर्य की रोशनी में यहां की इमारतें सोने जैसी चमकती हैं।

Jaisalmer

5. Mount Abu – राजस्थान का हिल स्टेशन

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू गर्मी और मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद है। नक्की झील, ठंडी वादियाँ और ऐतिहासिक मान्यताएं इस स्थान को खास बनाती हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य के नीचे भी चला जाता है।

Mount Abu

6. Ajmer – आध्यात्म और इतिहास का संगम

अजमेर राजस्थान का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपने आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर "आध्यात्मिकता और इतिहास का संगम" है, जहाँ प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह स्थित है, जो सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है। इसके अलावा, अजमेर में कई ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सुंदरता भी है, जो इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती है।

 

Ajmer

7. Chittaurgarh – शौर्य और बलिदान की धरती

चित्तौड़गढ़ त्याग, बहादुरी और बलिदान की मिसाल है। यहां का विशाल चित्तौड़गढ़ किला, राणा कुंभा महल, पद्मिनी महल और फतेह प्रकाश पैलेस इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करते हैं।

Chittaurgarh

8. Banswara– टापुओं का शहर

"100 द्वीपों का शहर" कहलाने वाला बांसवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां के घने जंगल और जल स्रोत इसे राजस्थान का "चेरापूंजी" बनाते हैं। माही सागर बांध और सिंहपुरा इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

Banswara

9. Bikaner – संस्कृति और खास परंपराएं

बीकानेर का जूनागढ़ किला, गजनेर पैलेस, करनी माता मंदिर (जहां हजारों चूहे पूजा जाते हैं), करण महल और फूल महल जैसे दर्शनीय स्थल इसे एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाते हैं। इसे राजस्थान का दिल भी कहा जाता है।

Bikaner

10. Kota – प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिकता का संगम

कोटा अपने चंबल रिवर फ्रंट, कोटा गढ़, किशोर सागर झील और जग मंदिर पैलेस जैसे स्थानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर दुनिया के सात अजूबों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे खास बनाती है।

Kota

ये भी पढ़ें- ‘न्याय का पहिया इतना धीमा क्यों’, न्यायपालिका पर क्यों भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

Advertisement
Next Article