W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Top 20 News - 4 July : आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

top 20 news 4 july, main headlines, top news, breaking news, आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

02:33 PM Jul 04, 2019 IST | Ujjwal Jain

top 20 news 4 july, main headlines, top news, breaking news, आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

top 20 news   4 july   आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें
Advertisement

1.RSS मानहानि मामले में जमानत के बाद बोले राहुल-लड़ाई जारी रहेगी

आरएसएस मानहानि मामले में राहुल गांधी को अग्रिम जमानत मिल गई है। मामला राहुल द्वारा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को ‘‘बीजेपी-आरएसएस विचारधारा’’ से कथित रूप से जोड़ने से संबंधित है।
Advertisement
Advertisement
 …Read More
Advertisement
2.RSS- BJP के खिलाफ संघर्ष में मैं हमेशा राहुल के साथ : दिग्विजय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विचारधारा के संघर्ष में वे हमेशा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ रहेंगे
 …Read More
3.Economic Survey : 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान
बजट शुक्रवार को संसद में पेश होना है वहीं गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया गया है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
 …Read More
4.आईएनएक्स मीडिया मामला : इन्द्राणी मुखर्जी को सरकारी गवाह बनने की मिली अनुमति
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम से जुड़े आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में इन्द्राणी मुखर्जी को सरकारी गवाह बनने की अनुमति बृहस्पतिवार को दे दी।
 …Read More
5.केजरीवाल को लगा झटका : AAP विधायक सोमदत्त को दिल्ली HC ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा
दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोम दत्त को 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक व्यक्ति पर हमला करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को छह माह कैद तथा दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
 …Read More
6.हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी
कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें। असम के प्रभारी रहे रावत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारी गण उत्तरदायी हैं।’’
 …Read More
7.CM ममता के साथ रथ यात्रा में शामिल हुईं नुसरत, बोलीं- मैं पैदायशी मुसलमान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए कोलकाता के इस्कॉन मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी संसद नुसरत जहां भी मौजूद थीं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज जगन्नाथ रथयात्रा निकली गई है।
 …Read More
8.महाराष्ट्र : कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजिनियर पर फिंकवाया कीचड़
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक बेटे नितेश नारायण राणे और उनके कुछ समर्थकों ने कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका।
 …Read More
9.मायावती का केन्द्र सरकार पर हमला, कहा-केवल कागजी दावों पर जनता का कल्याण कैसे होगा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को बिना नाम लिए केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केवल कागजी दावों से जनता का हित व कल्याण कैसे संभव है।
 …Read More
10.मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल के खिलाफ लगाए पोस्टर्स, लिखा- ‘सबसे बड़ा लुटेरा’
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्द आने वाले हैं और इसी को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। ताजा मामले में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के राजौरी गार्डन सीट से संयुक्त विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में लटियंस इलाकों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित होर्डिंग्स/पोस्टर्स लगवाए हैं।
 …Read More
11.पुरी बनी आध्यात्मिक नगरी, आज से भगवान जगन्नाथ रथ पर हुए सवार
ओडिशा के तीर्थ नगरी पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की आध्यात्मिक यात्रा आज से शुरू होने जा रही है यह रथयात्रा वीरवार को ओडिशा के पवित्र शहर पुरी से शुरु होगी।
 …Read More
12.आतंकी समूहों के खिलाफ दिखावटी कदमों से आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है पाक : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपने ‘‘दिखावटी’’ कदमों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों को धूल झोंकने का प्रयास कर रहा है।
 …Read More
13.अर्थव्यवस्था को 5 महाशंख डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य : PM मोदी
संसद में गुरुवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सर्वेक्षण ने भारत को 5 महाशंख डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रूपरेखा तैयार की है।
 …Read More
14.एच. के. कुमारस्वामी बने JDS प्रमुख, निखिल कुमारस्वामी को मिली युवा शाखा की कमान
जदएस प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को विधायक एच. के. कुमारस्वामी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 …Read More
15.कांग्रेस के साथ गठबंधन पर वार्ता महाराष्ट्र कांग्रेस के नये अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद : NCP
राकांपा और कांग्रेस के बीच आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत कांग्रेस द्वारा राज्य के नये अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शुरू होगी। यह बात शरद पवार नीत राकांपा के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कही।
 …Read More
16.सलाखों के पीछे जाएगा मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड, हाफिज सईद के 12 करीबी सहयोगियों पर भी मंडरा रहा खतरा
मुम्बई हमलों के सरगना एवं जमात-उद-दावा (जेयूडी) चीफ हाफिज सईद और उसके 12 करीबी सहयोगियों को ‘बहुत जल्द’ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 …Read More

17.चीन के सिचुआन प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप
दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसी इलाके में एक सप्ताह पहले आये भूकंप में 31 लोग घायल हुए थे। दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार को आये भूकंप से यिबिन शहर की गोंगशियान काउंटी थर्रा उठी।
 …Read More
18.चमत्कार की आस के साथ शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान अब भी विश्व कप की दौड़ में बना हुआ है लेकिन वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करनी वाली बांग्लादेश भी चाहेगी की उसका वर्ल्ड कप में अभियान जीत के साथ समाप्त हो।
 …Read More
19.इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में घुस गया था यह नग्न व्यक्ति, पिच पर डांस और करतब किया
बीते बुधवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में आईसीसी विश्व कप 2019 का 41वां मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया। इस मैच के दौरान ऐसा कुछ हो गया था जिसकी वजह से 5 मिनट के लिए मैच रोकना पड़ गया था। दरअसल एक स्ट्रीकर यानी नग्न व्यक्ति मैदान में घुस गया।
 …Read More
20.भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोट की वजह से दौरे से बाहर
डिया ए का अगले हफ्ते से वेस्टइंडीज दौरा शुरु होने जा रहा है। लेकिन इस दौरे से पहले ही इंडिया ए को बड़ा झटका लग गया है। इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए हैं।
 …Read More
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×