Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Top 5 Cheapest Places to Visit in India: घूमने के हैं शौकीन और बजट है टाइट, तो इन जगहों को करें Explore

04:16 PM Sep 11, 2025 IST | Kajal Yadav

Top 5 Cheapest Places to Visit in India: दुनिया में हर किसी को घूमने का बहुत शौक होता है और जब लोगों को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय मिलता है, तो वो लोग सोशल मीडिया पर घूमने की जगह ढूंढते हैं। ताकि वो लोग अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं सुकून भरी जगह घूम सकें। भारत में ऐसी कई घूमने की जगह हैं, जो आपके बजट में आती हैं कुछ ऐसी जगह जहां घूमने पर आपके ज्यादा पैसे खर्चा नहीं होंगे। वो जगह भी काफी खूबसूरत और शानदार होगी, तो जानिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।

1. पुडुचेरी - Puducherry

Advertisement

भारत में पुडुचेरी एक ऐसी जगह है, जहां जाकर लोगों को सुकून मिलता है। Puducherry, प्राचीन समुद्र तटों,इमारतों से सजी पत्थरों से सजी सड़कों और भारत के कुछ बेहतरीन फ्रांसीसी भोजन वाले आरामदायक कैफ़े के लिए जाना जाता है। अगर आप एक शांति और सुकून वाली जगह घूमना चाहते हैं, तो पुडुचेरी बहुत ही अच्छी जगह है।

2. पुष्कर - Pushkar

यह जगह राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं। पुष्कर हिप्पी जगह स्वर्ग से कम नहीं है, यह शहर एक झील से घिरा है यह एक हिंदू तीर्थ स्थल है। जिसमें स्नान करने और धार्मिक प्रसाद चढ़ाने के लिए 52 से अधिक घाट हैं। यहां का सबसे प्रमुख मंदिर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर है, Pushkar पशु मेले के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह हर साल नवंबर के महीने में लगता है यहां दुनिया के कोने-कोने से कई लोग आते हैं।

3. कोडईकनाल - Kodaikanal 

यह जगह भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक, कोडाईकनाल को हिल स्टेशनों की राजकुमारी नाम से जाना जाता है। यह जगह तमिलनाडु में स्थित है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत झीलों, मनोरम ट्रेकिंग, लुढ़कती पहाड़ियों, मनमोहक देवदार के जंगलों और अद्भुत जलवायु के लिए जाना जाता है। अगर आपको शांति पसंद है, तो यह जगह आपके लिए काफी अच्छी है। Kodaikanal झील पर नौका की सवारी करें और उसके आस पास मौजूद खूबसूरत दृश्यों का मजे लें। कम पैसों में ये जीवनभर की बेहतरीन यादें बना सकते हैं।

4. गोकर्ण - Gokarna

अगर आपको भी समुद्र तट का मजा लेना है, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतरीन है। Gokarna कर्नाटक का एक छोटा सा समुद्र तटीय शहर है। गोकर्ण में आपको गोवा की भीड़-भाड़ से राहत प्रदान करता है। साथ ही अरब सागर के सुंदर नीले पानी के पास बैठ कर आपको सुकून भी मिलेगा। अगर आप यहां घूमने जाएं, तो देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक - श्री महाबलेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

5. वाराणसी - Varanasi

काशी एक ऐसी जगह है जहां जाकर आपको इतिहास से जुड़ी कई चीज़ों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यह जगह हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में से एक Varanasi में तीर्थयात्री गंगा के पवित्र जल में अपने पापों को धोने को धोने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। यहां बहुत से घाट मौजूद हैं, लोग यहां अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करने और गंगा में राख विसर्जित करने के लिए आते हैं। वाराणसी न केवल भारत में यात्रा करने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है, बल्कि यहां जाकर आप अपने जीवन के सबसे बेहतरीन पलों का अनुभव करेंगे।

Also Read: Places to Visit in Nepal: नेपाल में घूमने की ये 7 जगहें आपको भी कर देंगी फैन

Advertisement
Next Article