Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जयराम ठाकुर पर शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष निर्वाचित

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता चुने गये पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी।

02:37 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता चुने गये पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी।

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता चुने गये पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी।इस संबंध में विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी है।नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 68 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली, वहीं भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा।
Advertisement
सिराज विधानसभा से बड़े अंतर से चुनाव जीतने वाले ठाकुर छठी बार राज्य विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।भाजपा के अन्य सभी 24 विधायकों ने रविवार को ठाकुर को आम-सहमति से विधायक दल का नेता चुन लिया।भाजपा विधायकों की यहां हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा सह-प्रभारी संजय टंडन के साथ ही केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी शामिल हुए।
Advertisement
Next Article