India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अटल सेतु पर आत्महत्या कर रही थी महिला, पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाई जान

10:56 AM Aug 17, 2024 IST
Advertisement

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से बचा लिया। महिला ने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 7 बजे मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान महिला अटल सेतु पर चढ़ गई और फ्लाईओवर से समंदर में कूदने की कोशिश करने लगी।

पेट्रोलिंग पर निकली गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची



हालांकि, मौके पर मौजूद एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया। इस बीच अटल सेतु पर पेट्रोलिंग पर निकली गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया। और उसे ऊपर की ओर खींच लिया। महिला की उम्र 56 साल के आसपास बताई जा रही है। वह मुलुंड की रहने वाली है और मानसिक तनाव से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार, मानसिव तनाव के कारण ही वह आत्महत्या के इरादे से अटल सेतु पर आई थी।

ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सूझबूझ



महिला जब सेतु से कूदने जा रही थी तभी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बचा लिया। बता दें कि जिन पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया है। उनके नाम ललित शिरसाट, किरण मात्रे, यश सोनवणे और मयूर पाटिल हैं। इन पुलिसकर्मियों की तत्परता के कारण ही महिला की जान बच पाई। फिलहाल महिला को काउंसलिंग और इलाज के लिए घर भेज दिया है। लेकिन, महिला सुसाइड की कोशिश का ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी इलाके में एक गाड़ी ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है कि ट्रक लोहे की प्लेटों से भरा हुआ था। ट्रक से कुछ सामान गिरने पर ड्राइवर गाड़ी को रोक कर सामान चेक कर रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दादरी में सूचना प्राप्त हुई कि एक ईको कार (यूपी 24 बीए 8268) पानीपत से डासना, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर होते हुए बदायूं जा रही थी।पेरीफेरल पर पोल नंबर 70 के पास एक ट्रक (आरजे 25 जीए 7644) से लोहे की प्लेट/सामान गिर गया था। ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे के सामान को चेक कर रहा था। इसी समय पीछे से आ रही ईको कार ने पेरीफेरल पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article