India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाया हाथ, 2.5 करोड़ डॉलर की देगा सैन्य सहायता

10:30 AM Aug 10, 2024 IST
Advertisement

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने उसे अतिरिक्त 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियार भेजने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि यूक्रेन को भेजी जा रही अतिरिक्त सैन्य सहायता में अति आवश्यक वायु रक्षा प्रणालियां, टैंक रोधी हथियार और दुश्मन द्वारा दागे गए गोलों का पता लगाने व उन्हें नष्ट करने में मदद करने वाले राडार शामिल हैं।

कीव ने 2022 में रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला



अमेरिका ने यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा ऐसे समय में की है, जब कीव ने फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस की जमीन पर अपना अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमला किया, जिससे मॉस्को को आपातकाल घोषित करना पड़ा और वहां अतिरिक्त सैन्य बल भेजना पड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए यूक्रेन अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों का इस्तेमाल बाइडन प्रशासन की नीतियों के अनुरूप ही कर रहा है।

अमेरिका ने दिए यूक्रेन को हथियार



बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को सीमावर्ती क्षेत्रों में रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में इन हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है, लेकिन वह देश के भीतरी हिस्सों में स्थित लक्ष्यों को इन हथियारों से निशाना नहीं बना सकता। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कितनी दूरी पर स्थित लक्ष्यों पर हमले के लिए किया जा सकता है। अमेरिका से यूक्रेन को भेजी जा रही नवीनतम सैन्य सहायता में स्टिंगर मिसाइलें, 155 मिलीमीटर और 105 मिलीमीटर के गोले, 'हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम' में प्रयुक्त गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। अमेरिका फरवरी 2022 में रूस के बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला करने के बाद कीव को अब तक कुल 55.6 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता मुहैया करा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article