Dehradun Hospital Fire: देहरादून के PANACEA हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट से लगी आग, 1 की मौत और 2 की हालत गंभीर
Dehradun Hospital Fire: देहरादून के PANACEA हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है।
AC Blast in Hospital: AC ब्लास्ट होने से लगी आग
देहरादून के पैनेशिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह AC ब्लास्ट होने से आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना इमरजेंसी वार्ड में हुई। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।
ICU वार्ड में 6 मरीज एडमिट थे
इस मामले में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि ICU वार्ड में उस समय 6 मरीज एडमिट थे। सुबह के करीब 9.22 बजे वार्ड के फॉल्स सीलिंग से आग लगने की शुरुआत हुई। जैसे ही आग तेजी से फैली, इसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई। वह छह मिनट में वहां पहुंचे और आग पर काबू पाते ही राहत कार्य शुरू कर दिया है।
Doiwala Fire News: घटना में 1 की मौत
धीरे-धीरे आग और भी वार्ड में फैल रहा था। यहां से कुल 14 लोगों को शिफ्ट किया गया है। कुछ लोगों को कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया है। मौत को लेकर उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण किसी तरह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और कोई बर्न केस भी नहीं आया है। लेकिन एक की मौत की बात कही जा रही है, उनकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की पुष्टि की जाएगी।

Join Channel