W3Schools
Advertisement

Delhi Metro Video: महिलाओं ने मेट्रो में किया डांस, वीडियो देख सब रह गये दंग

04:38 PM Apr 22, 2024 IST | Abhishek Kumar
delhi metro video  महिलाओं ने मेट्रो में किया डांस  वीडियो देख सब रह गये दंग

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो ट्रेन में कभी लड़के-लड़की रोमांस करते हुए नजर आ जाते हैं तो कभी दो लोग जमकर हाथापाई करते हुए दिख जाते हैं। लेकिन इन सबके आलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो मेट्रो के अंदर अपनी अजीब हरकतों की वजह से सुर्खियां में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाओं ने अपने मनोरंजन के लिए मेट्रो में डांस करना शुरू कर दिया है। वहीं उनकी ग्रुप की कुछ दूसरी महिलाएं फर्श पर बैठकर उन्हें देख रही हैं। इसी दौरान एक यात्री ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Delhi Metro Video

यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं गीत गाते हुए डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ हमें क्यों नहीं दिखता ये सब? दूसरे ने लिखा – हां अब वो दिन दूर नहीं जब मेट्रो में महफिल भी लगा करेगी.’ जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि पागल हो गए हैं सब, दिल्ली मेट्रो को क्या बना रखा है!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×