India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Food Poisoning in Myanmar : फूड प्वाइजनिंग के बाद 133 लोग अस्पताल में भर्ती

07:52 PM Sep 19, 2024 IST
Advertisement

Food Poisoning in Myanmar : म्यांमार के बागो क्षेत्र के ओकट्विन कस्बे के कुल 133 लोगों को फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने दी।

Food Poisoning in Myanmar :133 लोग अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब स्थानीय निवासियों ने सुबह दान में मिले खाने को खाया।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मरीजों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई दिए। बता दें कि मरीजों को ताउंगू जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां 68 को बाह्य रोगी के रूप में और 65 को आंतरिक रोगी के रूप में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि इन रोगियों में से 41 को गुरुवार सुबह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

Food Poisoning in Myanmar : एक अन्य घटना में ने-पी-ताव के टाटकोन कस्बे के 100 से अधिक लोगों को फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रिपोर्ट में कहा गया कि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय और स्वास्थ्य अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दान किया गया भोजन सुरक्षित और स्वच्छ हो।

विज्ञप्ति के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चौंगचर गांव के लोगों को 17 सितंबर की सुबह दान में भोजन मिला। इसमें बिरयानी, चिकन और आलू और टमाटर वाली अंडा करी थी। इसे खाने के बाद उन लोगों को उल्टी और दस्त की श‍िकायत होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article