India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Pakistan में कोयला खदानों पर ग्रेनेड और रॉकेट से हमला, 20 मजदूरों की मौत

04:34 PM Oct 11, 2024 IST
Advertisement

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को कई कोयला खदानों पर हुए हमलों में 20 मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। डॉक्टर जौहर खान ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अन्य जो घायल मजदुरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Highlights

बलूचिस्तान के कोयला खदान पर अटैक

पाकिस्तान में डुकी जिले के राजनीतिक प्रमुख हाजी खैरुल्लाह नासिर ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के डुकी जिले में हुई। अज्ञात हमलावरों ने कम से कम दस कोयला खदानों को हथगोले से निशाना बनाया। हमलों में खदानों में काम कर रहे 20 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

हमलावरों ने मजदूरों को मारी गोली

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले खदानों और खनन मशीनों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कुछ खनन मजदूरों को समूह में इकट्ठा करके गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि शवों और घायल मजदूरों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ज्यादातर पीड़ित बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों के निवासी थे।

खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अधिकारी हुमायूं खान ने बताया, ''हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने डुकी इलाके में जुनैद कोल कंपनी की कई खदानों पर हमला किया। हमलावरों ने खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे। विस्फोट ने देश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने की पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। इस्लामाबाद अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समूह पश्चिमी गठबंधनों का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस द्वारा स्थापित किया गया है।

बता दें कि बलूचिस्तान प्रांत का यह नया हमला पाकिस्तान की राजधानी में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं.

Advertisement
Next Article