W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

iPhone 18 Pro Max में मिलेगा नया डिजाइन! A20 Pro चिपसेट, 5,100mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

01:57 PM May 27, 2026 IST | Himanshu Negi
iphone 18 pro max में मिलेगा नया डिजाइन  a20 pro चिपसेट  5 100mah बैटरी और ai फीचर्स के साथ होगा लॉन्च  जानें कितनी होगी कीमत
iPhone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro Max: iPhone 18 सीरीज का इंतजार सभी को बेसब्री से है और साल 2026 के सितंबर महीने में Apple के इंवेट से पहले स्मार्टफोन की लीक जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच iPhone 18 Pro Max की कुछ लीक जानकारी सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, नए आकर्षक  कलर,शानदार कैमरा, बड़ी डिस्पले और AI फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है। इन्हीं  जानकारी के आधार पर यह स्मार्टफोन चर्चा में आ गया है। विस्तार से जानते है iPhone 18 Pro Max में क्या फीचर को शामिल किया जा सकता है और कितनी कीमत हो सकती है।

Advertisement

iPhone 18 Pro Max Design

iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro Max प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च किया जा सकता है लेकिन ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं लुक में चार चांद लगाने के लिए माना जा रहा है कि कंपनी नए कलर विकल्प पर काम कर रही है और इस बार डार्क चेरी, सिल्वर, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे. डार्क कलर के साथ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कलर विकल्प में डार्क चेरी रंग ने लोगों की तरफ अपना ध्यान खींचा है। फिनिशिंग की बात करें तो सिंगल टोन में अधिक स्मूद बनाने की कोशिश की जा सकती है। वहीं प्रीमियम लुक के साथ वजन भी सिर्फ 240 ग्राम तक रहने का अनुमान है।

Advertisement

iPhone 18 launch

शानदार फीचर और लुक के साथ ही मल्टीटास्किगं काम करने के लिए नया पावरफुल A20 Pro चिपसेट भी दिया जा सकता है क्योंकि नई सीरीज के साथ ऐप्पल अपने प्रोसेसर को भी अपग्रेड करती है। यह पावरफुल चिपसेट एडवांस्ड 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। जिससे 15 प्रतिशत से ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। इसका फायदा AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग में देखने को मिल सकता है।

Advertisement

iphone 18 Max Battery

iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max

IPhone सीरीज में ग्राहकों को हमेशा बैटरी बैकअप की परेशानी रहती है लेकिन अब इस परेशानी को दूर करने के लिए iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है जिससे स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप लंबा चलेगा। बता दें कि iPhone 17 Pro Max में कंपनी ने 5,088mAh की बैटरी दी थी और इस बैटरी बैकअप के मुकाबले अब अधिक बैटरी मिल सकती है।

iPhone 18 Pro Max Price In India

iPhone 18 Pro Max में स्मार्ट AI फीचर SIRI को शामिल किया जा सकता है साथ ही कई AI फीचर भी देखने को मिलेंगे यह फोन iOS 27 के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि इस सीरीज को साल 2026 के सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है और कीमत की बात करें तो लगभग 1.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×