खौफनाक मंजर! जैसलमेर में डंपिंग यार्ड में बिखरे 500 से ज्यादा गायों के शव, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jaisalmer Cow Carcasses Viral Video: राजस्थान में जैसलमेर के एक डंपिंग साइट पर रविवार को 500 से ज्यादा गायों की सड़ी हुई लाश मिलने का वीडियो सामने आया। जैसलमेर नगर परिषद के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा मृत गायों के शवों का सही समय पर निस्तारण न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस बीच, डंपिंग यार्ड में बिखरे गोवंश के शवों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, गो-प्रेमियों का गुस्सा भड़क गया है और यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी
इस गंभीर मामले को देखते हुए जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने तुरंत 'फैक्चुअल रिपोर्ट' (तथ्यात्मक रिपोर्ट) तलब की है। वहीं, नगर परिषद कमिश्नर लाजपाल सिंह सोढ़ा ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए मृत पशुओं के अधिकृत ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासन की सख्ती के बाद, नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपिंग यार्ड से सभी मृत पशुओं के शवों को हटाकर उनका निस्तारण कर दिया है।
जैसलमेर में गोवंश की दर्दनाक तस्वीरें...
एक नहीं 100 नहीं हजारों गोवंश मृत मिलें है...
सरकार सिर्फ गाय के नाम पर वोट लेती है बस गायों के लिए करती कुछ नहीं है...
याद रहे राजस्थान में भी हिंदूवादी सरकार है और केंद्र में भी तब ये हालात है.... pic.twitter.com/kjM0H2iISu
— Pushpraj sharma (@ThePushprajX) May 25, 2026
सरकारी व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
असल में मंचों से गौ रक्षा को लेकर बड़े-बड़े नारे सुनाई देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। जैसलमेर से सैकड़ों की संख्या में मरी हुई गायों की वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बदहाल हालत में सड़कों पर घूमती गाय और उनकी ख़राब स्थिति सरकारी व्यवस्थाओं पर कई सवाल उठाते नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि गाय के नाम पर राजनीति करने वालों को इन हालातों पर भी ध्यान देना चाहिए। गौशाला, चारे, पानी और उपचार की बेहतर व्यवस्था की मांग फिर से तेज हो गई है।
Rajasthan Dumping Yard Dead Cows: डंपिंग यार्ड में बिखरे मिले 500 से अधिक गायों के शव
जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर रामगढ़ मार्ग पर नगरपरिषद का एक डंपिंग यार्ड बना हुआ है। बीते शनिवार को जब कुछ गौ प्रेमी उस तरफ गए, तो वहां का ये नजारा देखकर विचलित हो गए। उस यार्ड में 500 से ज्यादा मृत गायों के शव बिखरे पड़े थे। आज जब मृत गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों के बीच नाराजगी फैल गई।

Join Channel