W3Schools
Advertisement

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर 4 मजदूरों की मौत

Lucknow Tractor Trolley Accident: लखनऊ के गोसाईंगंज में सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी ईंटों के नीचे दब गए थे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान पीतांबर, संदीप, पवन और बलराम रावत के रूप में हुई है।
11:43 AM Aug 15, 2026 IST | Amit Kumar
Lucknow Tractor Trolley Accident: लखनऊ के गोसाईंगंज में सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी ईंटों के नीचे दब गए थे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान पीतांबर, संदीप, पवन और बलराम रावत के रूप में हुई है।
लखनऊ में दर्दनाक हादसा  ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी  दबकर 4 मजदूरों की मौत
Lucknow Tractor Trolley Accident (AI ganreted )

Lucknow Tractor Trolley Accident: एक तरह देश जहां अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच लखनऊ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां आज यानी  शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त ट्रॉली पर चार मजदूर सवार थे। ट्रॉली पलटने के बाद सभी मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे हुआ।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लेकर हाईवे से गुजर रही थी। गंगागंज के पास अचानक ड्राइवर का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में बड़ी मात्रा में ईंटें लदी होने की वजह से 4  मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोगों के लिए मजदूरों को बाहर निकालना आसान नहीं था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद गोसाईंगंज थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और NHAI की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

ट्रॉली में भारी मात्रा में ईंटें होने की वजह से उसे हाथों से हटाना मुश्किल था। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए NHAI की क्रेन मंगाई गई। टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार कोशिश की।  इसके बाद चारों मजदूरों को ट्रॉली और ईंटों के मलबे से बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोसाईंगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने पीतांबर रावत (35), संदीप रावत (25) और पवन रावत (35) को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हादसे में बलराम रावत (35) गंभीर रूप से घायल हुआ था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे PGI ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बलराम ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चारों मजदूर एक ही ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। वे कोठी थाना क्षेत्र के अचकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट भट्ठे से जुड़े हुए थे। पीतांबर रावत ट्रैक्टर चलाता था, जबकि संदीप, पवन और बलराम ईंटों को लादने और उतारने का काम करते थे। बता दें  कि हादसे के समय चारों मजदूर भट्ठे से ईंट लेकर निकले थे। चारों एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ चार मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ।

घटना के बाद पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित क्यों हुआ और हादसे की असली वजह क्या थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘आजादी का मतलब सिर्फ सत्ता से मुक्ति नहीं, जब देश अराजकता, गरीबी,…’, स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का बड़ा संदेश

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×