'EVM से छेड़छाड़ की, तो हम जान...', रात 12 बजे तक स्ट्रांग रूम में रहीं ममता, बाहर TMC-BJP का हंगामा
Mamata Banerjee on EVM: पश्चिम बंगाल में चुनाव हो चुके हैं, अब सभी को नतीजों का इंतजार है। गुरुवार देर रात कोलकाता के एक स्ट्रांग रूम में ममता बनर्जी करीब चार घंटे बिताने के बाद 12.07 बजे वहां से निकलीं। ममता बनर्जी का यह दौरा उस बीच हुआ, जब तृणमूल कांग्रेस द्वारा EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगाए जा रहे थे। उत्तरी कोलकाता की दो सीटों से TMC के उम्मीदवार कुणाल घोष और डॉ. शशि पांजा ने स्ट्रांग रूम में रखी EVM से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया। इसपर CM ममता ने कहा, 'अगर EVM या मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई, तो हम जान की बाजी लगा देंगे।'
ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांगरूम का दौरा किया, जो भवानीपुर विधानसभा का वितरण केंद्र है। यहां EVM और मतपत्र रखे जाते हैं।
Mamata Banerjee on EVM: हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे- ममता बनर्जी

देर रात स्ट्रांग रूम से बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने कहा कि "अगर कोई EVM मशीन चुराने या वोटों की गिनती में छेड़छाड़ की कोशिश करता है, तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे और पूरी जिंदगी लड़ेंगे।" अपने दौरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज देखने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। उन्होंने कहा, "यहां EVM के लिए सुरक्षित कमरा है, लेकिन हमने पाया कि कई जगहों पर हेरफेर हो रहा है। जब मैंने ये टीवी पर देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे यहां जाना चाहिए।"
BJP and their compromised Election Commission have no idea who they are dealing with.
They have imported operatives from other states to swarm the area outside the Netaji Indoor Stadium, staging a media spectacle to mask their fear. We do not need to mobilize. At one command… pic.twitter.com/PHQk7K5fiQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
"सुरक्षाबलों ने मुझे अंदर नहीं घुसने दिया"
ममता बनर्जी ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबलों ने पहले मुझे अंदर घुसने नहीं दिया, लेकिन उम्मीदवार के रूप में अपने अधिकारों का दावा करने के बाद जाने दिया। उन्होंने कड़े सुर में कहा, "अगर मतगणना प्रक्रिया से छेड़छाड़ का कोई इरादा है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
West Bengal Assembly Elections: TMC के आरोपों को बीजेपी ने किया खारिज

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने TMC के आरोपों को नकारते हुए कहा, "यह सब बेबुनियाद अफवाहें हैं, जिन्हें TMC डर फैलाने के लिए फैला रही है क्योंकि वे खुद डर रहे हैं। मैं भी यहां स्ट्रॉन्गरूम की जांच करने आया हूं। TMC झूठ बोल रही है।"
चुनावी नतीजों से पहले शुरू हुआ विवाद
4 मई को चुनावी परिणाम आने वाले हैं, उससे पहले ये नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। TMC ने एक वीडियो जारी कर चुनाव सामग्री में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। TMC ने एक पोस्ट में कहा कि फुटेज में अधिकृत प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में मतपेटियों को खोलते हुए दिखाई दे रहा है, ये नियमों का उल्लंघन है।
Also Read: Exit Poll के बाद ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा – ‘करेंगे 226 का आंकड़ा पार’

Join Channel