Meta का जवाब आया, WhatsApp के Username Feature पर सरकार को क्या बताया? जानें
मेटा ने WhatsApp के "यूजरनेम" फीचर को रोल आउट करने के बारे में सरकार को अपना जवाब भेजा है। WhatsApp से कल रात जवाब मिला कि, " अभी हम इसकी जांच कर रहे हैं। बात दें कि 1 जुलाई को केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp पर "यूजरनेम" फीचर रोल आउट करने के बारे में मेटा को नोटिस भेजा था।
नोटिस में सरकार ने मेटा से "यूजरनेम" फीचर के बारे में सभी जानकारी देने को कहा था। सरकार ने मेटा से कहा था कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक "यूजरनेम" फीचर रोल आउट न करे। इस जानकारी की पुष्टि मीडिया एजेंसी ANI ने की है। तो चलिए जान लेते है क्या है मेटा और सरकार के बीच का पूरा मामला?
क्या है पूरा विवाद?
Meta has submitted its reply to Government regarding rollout of the WhatsApp “usernames” feature. Reply was received last night from WhatsApp. It is under examination, as of now. On July 1, Govt had issued notice to Meta regarding rollout of the “usernames” feature on WhatsApp in… pic.twitter.com/6XnWGG9mXg
— ANI (@ANI) July 10, 2026
बता दें कि WhatsApp ने यूजरनेम फीचर के लिए रिजर्व करने की सुविधा को लॉन्च से पहले ही शुरू कर दिया लेकिन लोगों के मन में एक ही सवाल था कि क्या यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं? बिना यूजरनेम के Whatsapp चलेगा या नहीं.. कुछ सवालों का WhatsApp ने जवाब देते हुए कहा कि यह फीचर सिर्फ एक ऑप्शन की तरह है और जरूरी नहीं है कि यूजरनेम लें या नहीं। यह सुविधा यूजर्स के लिए लाइ गई है और यूजर्स पर निर्भर करता है कि वह यूजरनेम को लेना चाहता है या नहीं। मेटा ने अब इस मामले में सरकार की ओर से भेजे गए नोटिस का बेबाकी से जवाब दिया है।
क्या है WhatsApp यूजरनेम फीचर?

Whatsapp ने बताया कि यूजरनेम फीचर रोलआउट कर दिया है जिसमें यूजर्स को अपने फोन नंबर शेयर किए बिना किसी भी व्यक्ति से चैटिंग कर सकता है
ग्रुप में शामिल होने के लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।
WhatsApp ने इस फीचर को पेश किया है और इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
मेटा ने सिर्फ रिजर्व करने की सुविधा दी है लेकिन अभी यूजरनेम सर्च नहीं होगा ना ही कोई मेसेज भेज पाएगा।

Join Channel