Meta New Paid Subscription: FB, Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे 382 रुपये! मिलेंगे नए फीचर, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी
Meta New Paid Subscription: मेटा अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट पेश करता है जिससे यूजर्स के लिए FB, Whatsapp में कई नए फीचर मिलते है। अब कंपनी ने FB, Whatsapp के लिए नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को शामिल कर दिया है। जिसे मेटा प्लस वर्जन का नाम दिया गया है और कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि FB प्लस के लिए 3.99 डॉलर प्रति महीना और भारतीय रुपयों में लगभग 382 रुपये देने होंगे। विस्तार से जानते है WhatsApp Plus के सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए कितना खर्च करना होगा।
WhatsApp Subscriptions Features

नए फीचर के साथ FB और Whatsapp प्लस को पेश किया गया है। बता दें कि FB Plus के लिए .99 डॉलर प्रति महीना और भारतीय रुपयों में लगभग 382 रुपये देने होंगे और Whatsapp Plus के लिए $2.99 प्रति महीना यानी 287 रुपये देने होंगे। जानते है इनमें क्या फीचर दिए जा गए है।
- चुपके से दूसरों की स्टोरी देखना और अपनी स्टोरी को किसने दोबारा देखा इसका प्रीव्यू कर सकेंगे।
- हाई रीच पाने के लिए स्टोरी को 24 घंटे के बाद भी बढ़ा सकेंगे साथ ही क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने का फीचर दिया गया है।
- बिना Feed में दिखे Highlights में सीधे पोस्ट जोड़ने का फीचर मिलेगा।
- स्टोरी पर रिएक्ट करने के लिए सुपर हार्ट रिएक्शंस मिलेगा साथ ही BIO में नए FONTS देखने को मिलेंगे।
Facebook Plus Features

- प्रोफाइल को कस्टमाइजेशन करने के साथ ही Social Expression के नए फीचर्स मिलेंगे।
- Audience Insights और Engagement Tools के फीचर भी दिए जाएंगे।
- WhatsApp Plus के फीचर्स
- चैट का अनुभव को बढ़ाने के लिए कई Themes लगाने का विकल्प मिलेगा।
- एक से अधिक Chats Pin करने और Chat List को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने का फीचर दिया जाएगा।
Meta Launches Instagram
इन नए सब्सक्रिप्शन के साथ ही मेटा ने AI फीचर को शामिल करने के लिए AI आधारित नए सब्सक्रिप्शन प्लान की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसमें Meta One Plus और Meta One Premium को शामिल किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इन Meta One Plus प्लान की कीमत $7.99 प्रति महिने और Meta One Premium की कीमत $19.99 प्रति महिने तक हो सकती है।

Join Channel