W3Schools
Advertisement

Motorola Edge 70 Pro+ VS Vivo V70 Comparison: MOTO और VIVO के दो धमाकेदार फोन, Extreme प्रोसेसर, डिस्पले, 90W TurboPower के साथ कई फीचर, जानें आपके बजट में कौन-सा बेस्ट

02:46 PM Jun 08, 2026 IST | Himanshu Negi
motorola edge 70 pro  vs vivo v70 comparison  moto और vivo के दो धमाकेदार फोन  extreme प्रोसेसर  डिस्पले  90w turbopower के साथ कई फीचर  जानें आपके बजट में कौन सा बेस्ट
Motorola Edge 70 Pro+ VS Vivo V70 Comparison

Motorola Edge 70 Pro+ VS Vivo V70 Comparison: Motorola और VIVO के स्मार्टफोन ने बाजार में गर्दा उड़ा रखा है कई नए फीचर के साथ लॉन्च होने वाले यह दोनों स्मार्टफोन में खरीदने को लेकर अभी Confusion बरकरार है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च हो गया है। जिसमें शानदार कैमरा, आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और मॉडर्न AI फीचर्स के साथ आता है। वहीं  VIVO  V70 में बड़ी बैटरी, दमदार चिपसेट के साथ ही शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। विस्तार से जानते है दोनों स्मार्टफोन के फीचर के बारे में...

Advertisement

Motorola Edge 70 Pro+ Features

Motorola Edge 70 Pro+ Features
Motorola Edge 70 Pro+ Features

Camera: फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया है।

Advertisement

Display: Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Super HD+ Extreme AMOLED डिस्पले दी गई है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।

Advertisement

Chipset: स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर का दिया गया है।

Battery: Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है और 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Price: भारत में Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी गई है।

Vivo V70 Features

Vivo V70 Features
Vivo V70 Features

Camera: स्मार्टफोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP का सुपर टेलीफोटो और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

Display: VIVO 70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्पले दी गई है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

Chipset: स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen4 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है।

Battery: VIVO 70 में 6500 mAh, Li-ion Battery दी गई है और 90W का फ्लैश चार्ज दिया गया है।

Price: भारत में Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है।

Motorola Edge 70 Pro+ VS Vivo V70 Comparison

FeatureMotorola Edge 70 Pro+Vivo V70
Camera (Rear)50MP Periscope + 50MP Ultra-wide & Macro50MP Telephoto + 50MP Super Telephoto + 8MP Ultra-wide
Front Camera50MP Autofocus50MP
Display6.8" Super HD+ AMOLED, 144Hz, 1.5K6.59" AMOLED, 120Hz
ChipsetMediaTek Dimensity 8500 ExtremeSnapdragon 7 Gen 4
Battery6500mAh, 90W Fast, 15W Wireless6500mAh, 90W Fast
Price (India)₹47,999 (12GB + 256GB)₹54,999 (12GB + 512GB)
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×