W3Schools
Advertisement

Mukesh Ambani Visit Kedarnath: केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बद्रीविशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को दिया करोड़ों का दान

12:59 PM Jun 16, 2026 IST | Himanshu Negi
mukesh ambani visit kedarnath  केदारनाथ बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी  बद्रीविशाल के किए दर्शन  मंदिर समिति को दिया करोड़ों का दान
Mukesh Ambani Visit Kedarnath

Mukesh Ambani Visit Kedarnath: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों का दौरा किया। बता दें कि वह पारंपरिक पोशाक में दर्शन के लिए पहुंचे और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान प्रार्थना करते हुए पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी किया गया। साथ ही मंदिर समिति को करोड़ों रुपये का दान भी किया गया।

Advertisement

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे

केदारनाथ धाम पहुंचे
केदारनाथ धाम पहुंचे

मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से सबसे पहले केदारनाथ धाम पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन, पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया साथ ही देश की सुख-समृद्धि के लिए भी कामना की। मुकेश अंबानी अकसर केदारनाथ-बद्रीनाथ का दौरा करते है और आशीर्वाद भी लेते है। केदारनाथ में मंदिर प्रशासन के साथ फोटो भी क्लिक की गई और 5 करोड़ रुपये का चेक दिया गया।

Advertisement

बद्री विशाल के दर्शन किए

बद्री विशाल के दर्शन किए
बद्री विशाल के दर्शन किए

केदारनाथ धाम के दर्शन करने और जलाभिषेक करने के बाद मुकेश अंबानी बद्रीनाथ पहुंचे और यहां बद्री विशाल के दर्शन के साथ ही पूजा-अर्चना भी की। मुकेश अंबानी का भक्तिभाव वीडियो में देखा गया और हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन और फोटो भी क्लिक कराते हुए नजर आए। दो घंटे में दोनों धाम के दर्शन करने के बाद मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का चेक दिया। कुल मिलाकर मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समीति को 5-5 करोड़ रुपये का दान किया।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×