Nihang Sikh Clash In Uttarakhand: निहंगो का कुल्हाल बॉर्डर पर बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी, कर्णप्रयाग विवाद को लेकर हुआ हंगामा
Nihang Sikh Clash In Uttarakhand: उत्तराखंड में कर्णप्रयाग विवाद का मामला तेज हो गया है औऱ भारी संख्या में निहंगो ने हिमाचल-पंजाब से उत्तराखंड कूच शुरू किया जिससे पूरी रात कुल्हाल बॉर्डर पर हंगामा जारी रहा। अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश होते हुए उत्तराखंड जा रहे लगभग 200 निहंग सिखों को पुलिस और जिला प्रशासन ने कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोक दिया, जहां उनके रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। अब यह मामला शांत हो गया है और बातचीत के बाद उत्तराखंड कूच के लिए पहुंचे निहंगो ने वापस जाने में सहमति जताई है।
Nihang Sikh Protest: हंगामे के बाद बैरिकेड तोड़े

पांवटा साहिब गुरुद्वारे में प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और निहंग सिखों के प्रतिनिधियों के बीच लगभग दो घंटे तक चली बैठक में भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। कुछ सदस्यों ने वापस लौटने पर सहमति जताई, लेकिन लगभग 20 से 30 निहंग सिखों ने कुलहाल पुल पार कर चेक पोस्ट पर पहुँच गए, जहाँ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद बैरिकेड तोड़ दिए और देहरादून-पांवटा राजमार्ग की ओर बढ़ गए।
Nihang Sikhs Uttarakhand Border: अपनी मांग पर अडिग रहे

अधिकारियों ने बताया कि निहंगो का धर्मवाला की ओर बढ़ते हुए तलवारें ले जाते और लहराते हुए देखा गया, जिसके चलते प्रशासन ने मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के जवान को तैनात किया। निहंग सिख हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ने की अपनी मांग पर अडिग रहे।
Uttarakhand Karnaprayag Incident: निहंगो ने तलवार से हमला किया
उत्तराखंड में 17 जून को कर्णप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई हो गई थी जिसके बाद निहंगो ने तलवार से हमला कर दिया था मामले की गंभीरता के चलते पुलिस ने 4 निहंगो को गिरफ्तार कर दिया था जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता गया और अब निहंगो ने उत्तराखंड कूच करने के लिए हिमाचल-पंजाब से निकले थे।

Join Channel