India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Noida: अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

02:59 PM Mar 20, 2024 IST
Advertisement

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। बताया कि बिहार के अररिया निवासी 32 वर्षीय तनवीर को बीती रात को सदरपुर कॉलोनी के पास से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि तनवीर को थाने के हवालात में रखा गया था जहां दो अन्य लोग भी बंद थे।

आरोपी पहले हुआ बेहोश

प्रवक्ता ने बताया कि हवालात में तनवीर अचानक बेहोश हो गया। पुलिस ने तनवीर को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article