India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

North Korea में बाढ़ रोकने में नाकाम रहने पर 30 अधिकारियों को फांसी का आदेश

06:59 PM Sep 04, 2024 IST
Advertisement

North Korea: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर तानाशाही फरमान जारी किया है। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन रोकने में नाकाम रहने वाले 30 अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया है।

Highlights

बाढ़ रोकने में नाकाम रहने पर 30 अधिकारियों को फांसी का आदेश

उत्तर कोरिया(North Korea) के नेता किम जोंग उन(Kim Jong Un) ने बाढ़ और भूस्खलन रोकने और राहत-बचाव के लिए कहा था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि देश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक हजार लोगों की मौत हो गई है। उत्तर कोरिया के टीवी चोसुन ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 20 से 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई है। अधिकारी ने टीवी चोसुन को बताया कि पिछले महीने के अंत में बाढ़ प्रभावित इलाके में 20 से 30 कैडरों को मौके पर ही फांसी दे दी गई थी।

15 हजार से अधिक लोगों के विस्थापित

उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इससे पहले किम जोंग उन ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृत्यु दर में हुई बढ़ोत्तरी और 15 हजार से अधिक लोगों के विस्थापित होने के बाद अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया था। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने बताया कि सिनुइजू और उत्तरी फ्योंगान प्रांत के उइजू काउंटी में भारी बारिश हुई। इसके चलते 4,100 घर; 7,410 एकड़ कृषि भूमि और कई इमारतें, सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई थीं।

बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों संख्या एक हजार से अधिक

दक्षिण कोरियाई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों या लापता लोगों की संख्या लगभग एक हजार से अधिक हो सकती है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि हाल ही में किम जोंग उन ने बाढ़ पीड़ितों से मिलने और सहायता प्रदान करने के लिए उइजू काउंटी का दौरा किया था। उन्होंने उत्तर कोरिया में बाढ़ से हुए भयंकर नुकसान पर आई दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्टों की निंदा की थी। किम ने इन रिपोर्टों को मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताया था।

North Korea को चीन, रूस और दक्षिण कोरिया से सहायता की पेशकश

इस बीच उत्तर कोरिया को चीन, रूस और दक्षिण कोरिया से सहायता की पेशकश की गई थी, लेकिन किम जोंग ने किसी भी तरह की सहायता लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उन्होंने मदद की पेशकश के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया था। किम ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर मदद मांगेंगे। कोविड-19 के बाद से उत्तर कोरिया(North Korea) में फांसी की सजा की घटनाएं बढ़ गई हैं। कोरिया टाइम्स के अनुसार, महामारी से पहले देश में हर साल औसतन 10 लोगों को फांसी दी जाती थी, महामारी के बाद बढ़कर 100 तक पहुंच गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article