India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Pakistan: ग्वादर में पानी की कमी से आक्रोश, सड़को पर उतरे लोग

09:15 AM Dec 30, 2023 IST
Outrage over water shortage in Gwadar
Advertisement

बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के पसनी तहसील के निवासियों ने क्षेत्र में लगातार पानी की कमी के खिलाफ सहायक आयुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित भी हुआ। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से महिलांए कर रही थी। प्रदर्शनकारियों ने शहर में चल रहे जल संकट पर चिंता जताई और जल आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की। बता दें कि बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब करने, मानवाधिकारों के उल्लंघन और अब पानी की कमी को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

हाइलाइट्स

समस्या के लिए जिम्मेदार कौन ?

लोगों ने इस कमी के लिए स्थानीय बिजली प्रदाता क्यूईएससीओ पसनी को जिम्मेदार ठहराया है। क्यूईएससीओ ने जल आपूर्ति स्टेशनों द्वारा बिजली का बिल न भरने के कारण वहां की बिजली काट दी जिससे लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्यूईएससीओ पसनी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता से निवासी एक सप्ताह से अधिक समय से पानी के बिना रह रहे हैं। अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी के टैंकरों पर बहुत अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है।

क्या बोले नगरपालिका समिति के उपाध्यक्ष ?

नगरपालिका समिति पसनी के उपाध्यक्ष फहीम अली जौहर ने कहा कि ये कृत्रिम जल संकट है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि यह समस्या एक गंभीर बिंदु पर पहुंच गई है और पसनी के निवासियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। जौहर ने पानी के टैंकरों पर निर्भरता के बारे में चिंता व्यक्त की और संकट को हल करने की तात्कालिकता पर प्रकाश डाला।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article