India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आजम खान को सजा मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का छलका दर्द, बोले- मुस्लिम होने की मिल रही सजा

09:00 PM Oct 18, 2023 IST
Advertisement

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खान और उनके पर‍िवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान को मुसलमान होने की सजा मिल रही है।

कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा कि सबको यकीन है और सब जानते हैं कि उन पर इसीलिए अन्याय हो रहा है कि उनका धर्म दूसरा है। वो कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय है कि यह सब साजिश के तहत हो रहा है। बाहर से खास अधिकारी बुलाए गए हैं, वो भाजपा नेताओं के इशारे पर यह सब कर रहे हैं। आजम खान ने देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाने के लिए रामपुर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनवाए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। भाजपा वाले समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रहे हैं। 10 साल की दिल्ली और सात साल की प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया है। झूठ बोलकर विश्व गुरू बनना चाहते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि आजम खान और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में सक्रिय रहें।

 

 

Advertisement
Next Article