India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रूसी हमलों से फिर दहला यूक्रेन, राजधानी कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

10:02 AM Aug 06, 2024 IST
Advertisement

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले की चेतावनी जारी करने के थोड़ी देर बाद ही एक साथ कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के खतरे के बीच हाई-स्पीड टारगेट राजधानी कीव क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।

कीव में वायु रक्षा प्रणाली कर रही काम



कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि राजधानी कीव में वायु रक्षा प्रणाली काम कर रही है। जून महीने में यूक्रेन की सेना ने रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में बम बरसाए थे, जिसमें सात लोग मारे गए। लगभग 2 साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेन ने बीते महीने जुलाई में मार्शल लॉ की अवधि नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था। यूक्रेन की संसद ने देश में मार्शल लॉ को 9 नवंबर तक बढ़ाया। मार्शल लॉ की अवधि बढ़ाने का समर्थन 450 में से 339 सांसदों ने किया। ज्ञात हो कि रूस के साथ युद्ध के मद्देनजर यूक्रेनी संसद ने फरवरी 2022 में मार्शल लॉ लागू किया था और लामबंदी की घोषणा की थी।

यूक्रेन के नागरिकों को किया रिहा



इससे पहले जून के महीने में बेलारूस में बंदी बनाए गए एक राजनेता और दो पुजारियों सहित 10 नागरिकों को वेटिकन की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत रिहा कर दिया गया है। रूस और यूक्रेन ने अपने दो साल के संघर्ष के दौरान सैकड़ों कैदियों का आदान-प्रदान किया है, आमतौर पर एक-के-लिए-एक अदला-बदली में, लेकिन नागरिक कैदियों की रिहाई दुर्लभ है। ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, हम अपने 10 और लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में कामयाब रहे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि रिहाई यूक्रेन में बंद रूसी कैदियों से जुड़े विनिमय सौदे का हिस्सा थी या नहीं। उन्होंने कहा, रिहा किए गए लोगों में से कुछ 2017 से जेल में हैं, उन्हें पूर्वी यूक्रेन के रूसी-नियंत्रित हिस्सों में गिरफ्तार किया गया था, जो उस समय मास्को समर्थित अलगाववादियों द्वारा चलाए जा रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article