UP Police Constable Exam 2026: UP सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू, जूड़े खुलवाकर, चेन, चश्मे जूते-मौजे उतरवाए, 32 हजार पदों के लिए 28 लाख अभ्यर्थी
UP Police Constable Exam 2026: उत्तरप्रदेश में आज 32,679 पदों के लिए सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन दिनों तक होगी और दो पाली में आयोजित की गई है। आज सुबह 10 बजे से परिक्षा से शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक हुई थी। इस दौरान कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई और कई एग्जाम सेंटर में महिलाओं के जूड़े खुलवाकर, जूते-मौजे, चेन, चश्मे उतारकर चेकिंग की गई साथ ही लंबे बाल और दाढ़ी की भी चेंकिंग की गई।
UP Police Recruitment: 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे

उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में 8,9,10 जून तक सिपाही भर्ती की परीक्षा होगी जिसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आज सुबह के पाली की परीक्षा 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे संपन्न हो गई है जिसमें कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री दी गई है। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक, रेटिना के मिलान के साथ ही महिलाओं के जूड़े खुलवाए गए, जूते-मौजे उतारकर, लंबे बालों, दाढ़ी की भी चेकिंग की गई। बता दें कि बोर्ड ने पहले ही अपील करते हुए परीक्षा केंद्रों पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर आने के लिए कहा था।
Bus Fare Discount: किराए में 50 प्रतिशत की छूट

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए CM योगी ने बसों का किराया भी आधा कर दिया है। जिससे एडमिट कार्ड दिखाने के बाद किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहली पाली की परीक्षा पूरी हो गई है और अब 3 बजे दूसरी पाली की परिक्षा के लिए अभ्यर्थीयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें कि 300 नंबर की लिखित परिक्षा में 150 सवाल पूछे गए है साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी खत्म कर दी गई है।

Join Channel