India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Uttar Pradesh: अमरोहा में दो कारों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 4 लोगों की मौत

11:08 AM Jun 10, 2024 IST
Advertisement

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मनोटा गांव के पास रविवार रात दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लकी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रहने वाले थे। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित किसी काम से गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि दूसरी कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हसनपुर क्षेत्राधिकारी (CO) दीप कुमार पंत ने बताया, "यह दुर्घटना रविवार रात अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास हुई, जब तेज रफ्तार से जा रही दो कारों में टक्कर हो गई। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।"

चारों थे यूट्यूबर

उन्होंने कहा, "वे करीबी दोस्त थे और यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे। वे किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।" पुलिस ने बताया कि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article