W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather Update: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क, कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

01:35 AM Jul 31, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
weather update  गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट  प्रशासन सतर्क  कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित
Weather Update (Source: Social Media)

Weather Update: गुजरात के कई जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना हैं। हालातों को देखते हुए, मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 जुलाई से दो अगस्त तक कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी। सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, भरूच, आणंद, नर्मदा, तापी, डांग, छोटा उदेपुर, पंचमहल, दाहोद और महीसागर जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

Weather Update (Source: Social Media)
Weather Update (Source: Social Media)

Heavy Rain Alert: आपदा ने निपटने के लिए अधिकारियों की समीक्षा बैठक

स्थिति को देखते हुए, मुख्य सचिव डॉ. जयंती रवि ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर जिले में सातों दिन चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष चालू रखे जाएं और वहां चौबीसों घंटे प्रथम श्रेणी का एक अधिकारी तैनात रहे। रवि ने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें तत्काल तैनात की जाएं।

Advertisement

Heavy Rain Alert: बचाव कार्यों के लिए सेना अलर्ट पर

राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को भी तैयार रखा गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों को बारिश की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का अधिकार भी दिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में पहुंचाया जाएगा, जहां भोजन, पीने का साफ पानी और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक बेहद जरूरी न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।

Advertisement

Heavy Rain Alert (Source: Social Media)
Heavy Rain Alert (Source: Social Media)

Weather Update: कई जिलों के स्कूलों की छुट्टी

अहमदाबाद, सूरत, पंचमहल, आणंद, भरूच, नवसारी, जामनगर, खेड़ा और वडोदरा समेत कई जिलों में शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। राहत आयुक्त गौरांग मकवाणा ने सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मकवाणा ने कहा कि गुजरात में इस समय बारिश का वितरण असमान बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां द्वारका जैसे कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है, वहीं वलसाड और नवसारी जैसे क्षेत्रों में मौसमी बारिश का लगभग 100 प्रतिशत दर्ज किया जा चुका है।

Weather Update (Source: Social Media)
Weather Update (Source: Social Media)

Weather Update: इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि इस असमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आईएमडी की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार के लिए नर्मदा, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा एवं नगर हवेली, भावनगर और बोटाद जिलों में 'रेड अलर्ट' (असाधारण रूप से भारी बारिश) जारी किया गया है।

ALSO READ: पेपर लीक पर सख्त कानून: संसद से बिल पास होने के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले-पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×