W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

WhatsApp Reserve New Feature: WhatsApp में आया UserName Feature, बिना मोबाइल नं शेयर किए होगी Chatting, रिजर्व करने के जाने आसान Steps

10:29 AM Jun 30, 2026 IST | Himanshu Negi
whatsapp reserve new feature  whatsapp में आया username feature  बिना मोबाइल नं शेयर किए होगी chatting  रिजर्व करने के जाने आसान steps
WhatsApp Reserve New Feature (AI Gen. image)

WhatsApp ने अब अपने यूजर्स के लिए नया यूजरनेम फीचर रोलआउट कर दिया है जिसमें यूजर्स को अपने फोन नंबर शेयर किए बिना कनेक्ट होने और चैटिंग करने की अनुमति देगा। अब इस नए फीचर के जरिए नए लोगों के साथ बातचीत करते समय या ग्रुप में शामिल होने के लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी सिर्फ अपने यूजरनेम से ही दूसरे लोगों से कनेक्ट हो सकते है। साथ ही Privacy का पूरा ध्यान रखते हुए आप अपने यूजरनेम को EveryOne कर सकते हो या जिनके पास आपकी KEY है सिर्फ वही लोग कनेक्ट हो सकते है।

Advertisement

Unknown MSG की सुरक्षा के लिए KEY का विकल्प

WhatsApp new feature
WhatsApp new feature (credit: social media)

WhatsApp के इस नए फीचर से अब मोबाइल नं. शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपनी पसंद का यूजरनेम रख सकते है और किसी व्यक्ति को आपसे जुड़ने के लिए सटीक यूजरनेम की जरूरत होगी। यह यूजरनेम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैंडल हो रहे नाम की तरह है। साथ ही किसी भी Unknown MSG की सुरक्षा के लिए KEY का विकल्प भी दिया गया है जिससे कोई भी आपको मेसेज नहीं भेज पाएगा जिसके पास यह KEY होगी वही आपसे जुड़ सकेगा।

Advertisement

यूजरनेम कैसे रिजर्व करें

Meta ने बताया कि WhatsApp पर तीन अरब से ज़्यादा लोग हैं और कई नाम एक जैसे होते हैं, इसलिए पहले से अपनी पसंद का यूज़रनेम चुनने का मौका दिया जा रहा है। जानते हैं How To Reserve Username In WhatsApp

Advertisement

  • PLAY STORE से WhatsApp का नया वर्जन अपडेट करें
  • WhatsApp की Setting में क्लिक करकें Account में टैप करें
  • UserName का विकल्प चुनें
  • अपनी पसंद का यूजरनेम चुन सकते है
  • EveryOne और KEY का विकल्प अपने आधार पर  चुनें

डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान

WhatsApp Reserve New Feature
WhatsApp Reserve New Feature (credit: social media)

WhatsApp के इस नए फीचर से बताया जा रहा है कि Privacy अधिक मजबूत होगी और किसी भी Unknown Msg को भी कम करने में मदद मिलेगी। इस नए फीचर का Everyone और KEY विकल्प वैसा ही है जैसा INSTA में Public और Private Account करना होता है। साथ ही बिजनेस के लिए Meta के अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जैसी डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान होगा।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×