टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विभिन्न देशों के साथ व्यापार विवाद सुलझेंगे

सुरेश प्रभु ने कहा कि देश की इच्छा एक नई विश्व व्यापार व्यवस्था सृजित करने की है तथा इसके लिये सभी के साथ मित्रता का हाथ बढ़ाया है।

10:47 AM Jun 23, 2018 IST | Desk Team

सुरेश प्रभु ने कहा कि देश की इच्छा एक नई विश्व व्यापार व्यवस्था सृजित करने की है तथा इसके लिये सभी के साथ मित्रता का हाथ बढ़ाया है।

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत कई देशों के साथ व्यापार विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की इच्छा एक नई विश्व व्यापार व्यवस्था सृजित करने की है तथा इसके लिये सभी के साथ मित्रता का हाथ बढ़ाया है। यहां पांचवें ‘इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्ट-अप एक्सपो’ को संबोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रभु ने उम्मीद जतायी कि लघु एवं मझोले उद्यम अधिक आर्थिक अवसर सृजित करेंगे और न्यू इंडिया के वाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में कई देशों के साथ व्यापार विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत की दुनिया के सभी देशों चाहे वह दक्षिण पूर्व एशिया हो या सुदूर पूर्व या फिर हमारा अच्छा दोस्त जापान हो या पश्चिम एशिया या फिर अफ्रीका अथवा लातिन अमेरिका ,के साथ मित्रता हो। मंत्री ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से विभिन्न स्तरों एवं विभिन्न समय पर यूरोप तथा अमेरिका समेत लगभग सभी देशों के मंत्रियों से मिला। भारत की अमेरिका से आयातित बादाम, अखरोट और दाल एवं दलहन समेत 29 उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद प्रभु का यह बयान आया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article