देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Trade Setup For Today: अमेरिकी फेड के फैसले से ग्लोबल बाजारों में जोश दिख रहा है। गिफ्टी निफ्टी भी बड़ी तेजी के साथ कामकाज कर रहा। खबरों के दम पर कई शेयरों में तेजी दिख सकती है।
Highlights
अमेरिकी फेडरल रिजर्व से दुनियाभार के बाजारों को वहीं फैसला सुनने को मिला है, जो वो सुनना चाहते थे. 2024 में तीन कटौती की संभावना अभी भी बरकरार है। हालांकि, इसकी शर्त ये है कि अर्थव्यवस्था में सुधार देखना चाहिए। एशिया के बाजारों में फेड के फैसले से आज तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्टी निफ्टी से भी बाजार हरे निशान पर खुलने के संकेत मिल रहे हैं। सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। खबरों के दम पर भी कई शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
फेड बैठक के फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स पहली बार 5,200 के पार जाने में कामयाब रहा। डाओ जोंस कल 401 अंक और नैस्डैक 2023 अंक चढ़कर बंद हुए। कल के कारोबार में बड़ी टेक कंपनियों, सेमीकंडक्टर और डिस्क्रेशनरी और स्मॉलकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। 6 दिन की तेजी के बाद बॉन्ड में गिरावट दिखी।
एशिया के बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई इंडेक्स एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। निक्केई इंडेक्स आज 1.27% चढ़कर कामकाज करते नजर आया। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग इंडेक्स 1.5% की तेजी के साथ कामकाज कर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.56% की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा।
फेड का फैसला : अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए ब्याज दरों को 5% - 5.25% के दायरे में बरकरार रखा है. लेकिन, फेड ने इस साल तीन कटौती के संकेत दिए हैं। 2024 में रियल जीडीपी 2.1% रहने का अनुमान है। जबकि, नॉमिनल जीडीप का अनुमान 4.5% रखा है।
जेरोम पॉवेल ने क्या कहा? : फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था बेहतर होती है तो साल के अंत तक फेडरल फंड रेट 4.6% रहेगी. 2025 के लिए यह 3.9% और 2026 के अंत तक 3.1% तक हो सकती है। पॉवेल के बयान से पॉलिसी रुख में नरमी के संकेत। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी और फरवरी में महंगाई दरों में हल्की बढ़ोतरी सीजन की वजह से हो सकती है। इसके अलावा महंगाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
नई ऊंचाई पर सोना : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। कॉमेक्स पर सोना कल रिकॉर्ड 2222 डॉलर तक पहुंचने में कामयाब रहा। वहीं, चांदी भी 26 डॉलर तक पहुंच चुकी है। अमेरिकी फेड के बयान से कीमतों में यह उछाल देखने को मिला।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में ₹2599.19 करोड़ के शेयरों की बिक्री देखने को मिली। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल ₹2667.52 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। मार्च में अब तक FIIs ने कैश मार्केट में अब तक ₹6082.44 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। जबकि, DIIs के लिए ये आंकड़ा ₹40,424.37 करोड़ पर है।
नोट – इस खबर दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।