देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Trade setup for today: ग्लोबल बाजारों से मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। भारत में महंगाई के आंकड़े में कमी आई है. जबकि, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े बेहद पार हो गया है। गिफ्ट निफ्टी से भी पॉजिटिव सेंटीमेंट के संकेत मिल रहे हैं।
Highlights
निफ्टी और सेंसेक्स में कल अच्छी तेजी देखने को मिली. लेकिन, स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स के स्टॉक्स में गिरावट का दौर देखने को मिला। निफ्टी को कल HDFC Bank, Reliance Industries और TCS से सपोर्ट मिला। वहीं इन टॉप-3 स्टॉक्स में अच्छी तेजी के बाद भी इंडेक्स सपाट स्तर पर ही बंद हुआ। चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर सेबी चेयरपर्सन के बयान के मंगलवार को इनमें तेज गिरावट दिखी। स्मॉलकैप इंडेक्स में अब शिखर से करीब 10% का करेक्शन देखने को मिल चुका है। इस इंडेक्स में शामिल करीब 30 ऐसे स्टॉक्स हैं, जोकि 52-हफ्ते के ऊपरी स्तर से करीब 10-30% तक फिसल चुके हैं।
आज देखना होगा कि खुदरा महंगाई दर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों पर बाजार कैसे रिएक्ट करता है। भारत और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी हुए हैं। इसके अलावा ITC में आज बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली है। इसके अलावा भी खबरों के दम पर कई स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है।
ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यूरोप के बाजार कल हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी बाजार के तीन में से दो प्रमुख इंडेक्स 1% से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एक इंडेक्स पौने एक फीसदी चढ़कर बंद हुआ। S&P इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। 11 में से 7 सेक्टर पॉजिटव कारोबार के साथ बंद हुए। सबसे बेहतर परफॉर्मेंस टेक सेक्टर का रहा, जो कल 2.5% चढ़कर बंद हुआ। वहीं, यूटिलिटी 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ। महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी बाजार में यह तेजी देखने को मिली।
एशिया के बाजारों की बात करें तो यहां भी आज तेजी ही देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स तेजी के साथ कामकाज कर रहा है। हालांकि, जापान का निक्केई इंडेक्स अभी भी लाल निशान में है। लेकिन, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स, करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। हैंग सैंग इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।