Advertisement
Advertisement
Trade Setup For Today: आज बाजार खुलने से पहले ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज IT स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। गिफ्टी लाल निशान में कामकाज करेगा।
Highlights
अमेरिका में ब्याज दरें स्थिर बनाए रखने के बाद कल (गुरुवार) को निफ्टी में शानदार रिकवरी देखने को मिली। गुरुवार को वीकली एक्सपायरी के कारोबार के बाद निफ्टी 22,000 के पार बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि, 21,800 के स्तर अच्छा खासा रेजिस्टेंस देखने को मिला। कई दिनों की कमजोरी और दायरे में कारोबार के बाद कल बाजार में तेजी दिखी। हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि इस रिकवरी में मजबूत नहीं है।
दरअसल, अमेरिका में सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी Vanguard का मानना है कि 2024 में ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं होगी! उनका कहना है कि अमेरिकी बाजार फिलहाल ओवरवैल्यूड हैं।
दूसरी ओर, दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक Accenture ने कारोबारी साल 2024 के लिए आय ग्रोथ गाइडेंस को 2-5% से घटाकर 1-3% कर दिया है। आज घरेलू IT स्टॉक्स पर भी इसका रिएक्शन देखने को मिलेगा। Accenture की ओर से गाइडेंस में कटौती के बाद आज TCS, Infosys और Wipro जैसे आईटी कंपनियों पर फोकस होगा।
अमेरिकी बाजार एक बार फिर नए रिकॉर्ड पर पहुंचने में कामयाब रहा है। डाओ जोंस, S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक एक और नए शिखर पर पहुंच चुके हैं। मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स Russele 2000 इंडेक्स भी 2022 के शिखर के करीब पहुंच चुका है। डॉलर इडेक्स 0.6% बढ़कर फरवरी के बाद मध्यम के बाद ऊपरी स्तर पर है।
एशिया के बाजारों में भी आज मजबूती दिख रही है। जापान का निक्केई इंडेक्स 41,000 के पार जाने में कामयाब रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी हल्की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। हालांकि, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सैंग इंडेक्स में सवा एक फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में ₹1,826.97 करोड़ के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में ₹3,208.87 करोड़ के शेयर खरीदे है। FIIs ने मार्च महीने में अब तक कश मार्केट में कुल ₹4,255.47 करोड़ की खरीदारी की है। जबकि, DIIs ने इस महीने कैश मार्केट में कुल ₹43,633.24 करोड़ की खरीदारी की है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।