टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बढ़ सकता है व्यापार युद्ध

सीएनबीसी के जो केर्नन को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, मैं 500 तक जाने को तैयार हूं। साक्षात्कार का प्रसारण शुक्रवार को किया गया।

11:31 AM Jul 22, 2018 IST | Desk Team

सीएनबीसी के जो केर्नन को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, मैं 500 तक जाने को तैयार हूं। साक्षात्कार का प्रसारण शुक्रवार को किया गया।

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन से आयातित कुल 500 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क लगाकर व्यापार युद्ध को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। सीएनबीसी के जो केर्नन को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, मैं 500 तक जाने को तैयार हूं। साक्षात्कार का प्रसारण शुक्रवार को किया गया।

पिछले सप्ताह वाशिंगटन ने 200 अरब मूल्य के चीनी उत्पादों की सूची तैयार की थी जिन पर सितंबर तक आयात शुल्क लगाए जा सकते हैं। सूची में खाद्य उत्पाद, खनिज और उपभोक्ता वस्तुएं समेत 6,000 वस्तुएं शामिल हैं जिनपर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि इस पर अभी अगस्त तक विचार विमर्श चलने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement
Next Article