Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस के साथ बढ़ेगा व्यापार

NULL

08:58 AM May 27, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के उद्योग मंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात की तथा दोनों देशों के बीच व्यापार व निवेश को और बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की। प्रभु ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि भारत व रूस के व्यापार व निवेश रिश्ते बहुत मजबूत हैं जिनमें काफी बड़ी गुंजाइश है। हमें अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि सभी के लिए फायदे की बात हो।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए कृषि, रक्षा व लाजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक गुंजाइश है। मंत्री सेंट पीटर्सबर्ग आर्थिक मंच 2018 में भाग लेने यहां आए हुए थे। प्रभु ने स्तावरोपोल के गवर्नर व्लादिमीर व्लादिमीरोव तथा रूस के पूर्व विकास मंत्री अलेक्जेंद्र कोजलोव से भी मुलाकात की। इसके अलावा वे कई प्रतिनिधि मंडलों से मिले। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2016-17 में 7.5 अरब डालर हो गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article