Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने से यातायात प्रभावित, Public Transportation इस्तेमाल करने का अनुरोध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा।

10:16 AM Dec 24, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा। यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है।
Advertisement
यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर विश्राम लेगी और फिर दोपहर एक बजे दोबारा शुरू होगी। जब यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है।
सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल 
परामर्श में कहा गया है कि यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे आश्रम चौक के पास जयदेव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले पर खत्म होगी। इस रास्ते पर विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक यातायात की भारी आवाजाही रहने की आशंका है। यात्रियों से इन सड़कों से गुजरने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।
Advertisement
Next Article