Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi के प्रेम नगर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

06:45 AM Aug 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi: दिल्ली के प्रेम नगर में हुआ बड़ा हादसा। जलभराव के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक बच्चे की उम्र नौ साल और दूसरे की 15 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में चार बच्चे पानी में डूबे थे, जिसमें दो बच्चों की जान पास में मौजूद लोगों ने बचा ली। लेकिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

Highlights: 

यह घटना दिल्ली के मुंडका के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार शाम को हुई। बारिश के बाद 9 और 15 साल के दो बच्चे बारिश के पानी से भरे तालाब में डूब गए। हादसे की जानकारी पुलिस ने दी है। दुर्घटना के बाद बच्चों के घर शोक की लहर। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और आगे की जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, शाम को बारिश के बाद प्रेम नगर क्षेत्र के रानी खेड़ा गांव में पास की एक कॉलोनी के चार बच्चे तालाब पर गए थे। पुलिस के मुताबिक, उनमें से दो बहुत गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण वे डूब गए। पुलिस ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article