टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्रांस में हुआ दर्दनाक हादसा, प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 12 की मौत

12:24 AM Sep 04, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

फ्रांस में मंगलवार (3 सितंबर) को दर्दनाक हादसा हुआ है। फ्रांस से ब्रिटेन जाते समय प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, मंगलवार सुबह इंग्लिश चैनल में प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

डर्मैनिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जब वह बोलोग्ने-सुर-मेर में स्थापित बचाव केंद्र के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। तब विमेरेक्स के पास पास-डी-कैलाइस में भीषण जहाज दुर्घटना हुई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। दो लापता और कई घायल हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं लापता लोगों को ढूंढने और पीड़ितों की देखभाल करने का काम कर रही हैं।

घटना के बाद तलाशी अभियान जारी

वहीं, फ्रांसीसी तटरक्षक बल ने कहा कि घटना से 53 लोगों को बचा लिया गया है और 12 लोग मारे गए। एक बयान में तटरक्षक बल ने कहा कि बचे हुए 53 लोगों में से कई को तत्काल उपचार की आवश्यकता है। उनके लिए बोलोग्ने-सुर-मेर में एक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। फ्रांसीसी तटरक्षकों ने कहा कि उन्हें मंगलवार की सुबह कैलाइस के दक्षिण-पश्चिम में कैप ग्रिस-नेज़ के तट पर एक नाव डूबने की सूचना मिली। इसके बाद पास में ही मौजूद एक बचाव पोत घटनास्थल पर पहुंच गया।

क्षमता से अधिक लोग थे सवार

इसके तुरंत बाद, कई अन्य जहाजों को भी तैनात किया गया। इनमें मछली पकड़ने वाली दो नावें, फ्रांसीसी नौसेना की एक नाव और फ्रांसीसी जीवन रक्षक चैरिटी की एक नाव शामिल थीं। नौसेना के एक हेलीकॉप्टर सहित अन्य हेलीकॉप्टरों को भी सेवा में लगाया गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस तरह की बढ़ती मौतों के लिए तस्करों को जिम्मेदार ठहराया है, जो खस्‍ताहाल जहाजों पर बहुत अधिक लोगों को ठूंस देते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Advertisement
Next Article