टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नोएडा में दर्दनाक हादसा, पुताई के दौरान रस्सी टूटी, एक की मौत , 1 गंभीर रूप से घायल

जनपद गौतमबुद्ध नगर में फेस-2 थानाक्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री में रंगाई-पुताई के दौरान रस्सी टूटने से दो मजदूर नीचे गिर गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई

04:58 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team

जनपद गौतमबुद्ध नगर में फेस-2 थानाक्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री में रंगाई-पुताई के दौरान रस्सी टूटने से दो मजदूर नीचे गिर गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई

दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, जनपद गौतमबुद्ध नगर में फेस-2 थानाक्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री में एक पुताई के दौरान मजदूर की रस्सी टूट गई और जिसमें तकरीबन 
एक मजूदरों की कथित तौर से मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।   
रस्सी टूटने की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा
थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स मे स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री की दीवार पर रस्सी डालकर बृहस्पतिवार को पुताई का काम चल रहा था। पुताई का काम कर रहे वेद प्रकाश (22) व सूरज (23) रस्सी टूटने से ऊंचाई से नीचे गिर गए।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बृहस्पतिवार देर रात वेद प्रकाश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए शुक्रवार को दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article