दर्दनाक : पंजाब के लुधियाना में झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग, एक परिवार के 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत
लुधियाना में एक झुग्गी झोपड़ी में बुधवार सुबह आग लगने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई।
10:02 AM Apr 20, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक झुग्गी झोपड़ी में बुधवार सुबह आग लगने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया। वहीं परिवार का एक सदस्य, जो घटना के समय झोपड़ी में नहीं था वह बच गया है।
घटना के समय सो रहे थे लोग : पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण नगर निगम के एक बड़े कूड़े के ढेर में लगी आग हो सकती है, जो पिछले कुछ दिनों से आग की चपेट में आया हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) लुधियाना सुरिंदर सिंह ने कहा कि, वे बिहार के प्रवासी मजदूर थे और घटना के समय सो रहे थे।

Advertisement
एक सदस्य की बची है जान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि,मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। परिवार का एक सदस्य झोपड़ी में नहीं था वह बच गया है।