W3Schools
Advertisement

Beautiful Durga Pandal in India: इस नवरात्रि देखना चाहते हैं भव्यता? भारत के इन 4 सबसे खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडालों का करें दीदार

01:59 PM Oct 09, 2026 IST | Kajal Yadav
beautiful durga pandal in india  इस नवरात्रि देखना चाहते हैं भव्यता  भारत के इन 4 सबसे खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडालों का करें दीदार
Beautiful Durga Pandal in India (Source: AI)

भारत में दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस समय देशभर में बहुत सुंदर और बड़े-बड़े दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में अलग-अलग थीम और डिजाइन वाले पंडाल लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस दौरान दूर-दूर से लोग यहां दर्शन और पंडाल देखने के लिए आते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि किसी भव्य दुर्गा पंडाल में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको यहां भारत के 4 सबसे सुंदर दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Advertisement

नवरात्रि में घूमने के बेस्ट दुर्गा पंडाल

1. संतोष मित्रा स्क्वायर, कोलकाता

Most beautiful Durga Puja pandals in India
Most beautiful Durga Puja pandals in India (Source: Social Media)

यह कोलकाता का बहुत फेमस पंडाल है। यहां हर साल दुनिया के फेमस मंदिरों या ऐतिहासिक इमारतों जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं। यहां की रंग-बिरंगी रोशनी देखने के लिए दूर-दूर से लाखों लोग आते हैं। नवरात्रि के समय इसका भव्य नजारा हर किसी को पसंद आता है।

Advertisement

2. बागबाजार सार्वजनीन, कोलकाता

Best Durga Puja pandals to visit
Best Durga Puja pandals to visit (Source: Social Media)

यह पंडाल 100 साल से भी ज़्यादा पुराना है। यहां बहुत ज़्यादा तड़क-भड़क के बजाय सादगी और बंगाली परंपरा पर ध्यान दिया जाता है, ताकि इसकी सजावट हर किसी को बेहद पसंद आए। यहां का पूजा माहौल और ढाक का नाच देखने लायक होता है।

Advertisement

3. सीआर पार्क, नई दिल्ली

Durga Puja pandals in Kolkata
Durga Puja pandals in Kolkata (Source: Social Media)

दिल्ली के इस इलाके को मिनी कोलकाता भी कहा जाता है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान कई सुंदर पंडाल बनाए जाते हैं। यहां बंगाली खाने के स्टॉल, म्यूजिक और पूजा का माहौल बिल्कुल कोलकाता जैसा लगता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

4. लोखंडवाला दुर्गा पूजा, मुंबई

Beautiful Durga Pandal in India
Beautiful Durga Pandal in India (Source: Social Media)

मुंबई के अंधेरी में स्थित यह पंडाल बहुत फेमस है। यहां बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और फ़िल्मी सितारे मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। यहां की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत खास होते हैं, इसलिए लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं।

Also Read: Hidden Seaside Destinations for Trip: सर्दियों की छुट्टियों के लिए Best हैं ये 4 शांत और खूबसूरत Beach, आज ही बनाएं Plan

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×