फिल्मी नजारों जैसी लगती हैं भारत की ये 4 खूबसूरत झीलें, इस साल ट्रिप लिस्ट में शामिल करें
Best Lakeside Destinations in India: अगर आप भी 2026 में किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां घूमकर आपको सुकून मिले, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत और प्यारी लगती हैं। ऐसे में अगर बात करें झीलों कि तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत झीलें मौजूद हैं, जिसके किनारे पर बैठकर ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप पानी के शांत किनारों, पहाड़ों की ठंडी हवा और नेचर की सुंदरता को देखने के शौकीन हैं, तो भारत की ये जगहें आपकी यात्रा लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
2026 में घूमने के लिए बेस्ट झीलें
1. कुमारकोम, केरल (वेम्बनाड झील)

केरल एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है, जहां जाकर बेहद सुकून मिलता है। यहां मौजूद दक्षिण भारत की सबसे बड़ी वेम्बनाड झील अपने शांत और हरे-भरे माहौल के लिए जानी जाती है। नारियल के पेड़ों से घिरे इस बैकवॉटर में हाउसबोट पर रात बिताना और नेचर का मजा लेना बेहद सुकून देने वाला होता है।
2. मणिपुर (लोकतक झील)

पूर्वोत्तर भारत की यह सबसे बड़ी मीठे पानी की झील अपनी तैरती हुई फुमडी घास और मिट्टी के तैरते द्वीप के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस झील पर बना केबुल लामजाओ नेशनल पार्क दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क है। गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में लोग यहां कुछ पल सुकून भरे बिताने के लिए आते हैं।
3. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर (डल झील)

कश्मीर को किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है साल के 12 महीने यहां का मौसम बेहद सुहावना और शांत होता है। कश्मीर की सुंदरता का केंद्र डल झील को माना जाता है। पहाड़ों से घिरी इस झील में रंग-बिरंगे शिकारा और तैरते हुए हाउस बोट इसकी पहचान हैं। सुबह के समय तैरता हुआ सब्जी बाजार देखना अपने आप में एक अनोखा और खूबसूरत नजारा होता है।
4. लद्दाख (पैंगोंग त्सो)

लद्दाख घूमना किसी सपने से कम नहीं होता है, क्योंकि यहां का ज्यादातर हिस्सा समुद्र और पहाड़ों से घिरा है। समुद्र तल से 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित यह झील अपने बदलते रंगों के लिए जानी जाती है। धूप के अनुसार इसका पानी नीला, हरा और हल्का लाल दिखाई देता है। चारों तरफ फैले बंजर पहाड़ इस झील की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
Also Read: सितंबर में रोड ट्रिप का लुत्फ उठाने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 4 शानदार झरने, आज ही बनाएं प्लान

Join Channel