W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

10,000 में घूमने के लिए मानसून डेस्टिनेशन की है तलाश? यहां देखें भारत की 4 सबसे खूबसूरत जगहें

यह आर्टिकल ₹10,000 से कम के बजट में मॉनसून ट्रिप के लिए कुछ शानदार ट्रिप के बारे में बताता है। यह उन लोगों के लिए है जो बारिश में भीड़-भाड़ से दूर, हरी-भरी वादियों, झरनों और धुंध भरे पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। लेख में चार प्रमुख जगहों का उल्लेख किया गया है माथेरान, महाराष्ट्र एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन, जो बारिश में और भी ज़्यादा हरा-भरा और खूबसूरत हो जाता है।
04:50 PM Aug 01, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल ₹10,000 से कम के बजट में मॉनसून ट्रिप के लिए कुछ शानदार ट्रिप के बारे में बताता है। यह उन लोगों के लिए है जो बारिश में भीड़-भाड़ से दूर, हरी-भरी वादियों, झरनों और धुंध भरे पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। लेख में चार प्रमुख जगहों का उल्लेख किया गया है माथेरान, महाराष्ट्र एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन, जो बारिश में और भी ज़्यादा हरा-भरा और खूबसूरत हो जाता है।
10 000 में घूमने के लिए मानसून डेस्टिनेशन की है तलाश  यहां देखें भारत की 4 सबसे खूबसूरत जगहें
Best Monsoon Trips Under ₹10,000 (Source: AI)

Best Monsoon Trips Under ₹10,000: मानसून की बारिश में ऐसा मन करता है, जैसे भीड़-भाड़ से दूर कहीं हरी-भरी वादियों में घूमने का प्लान बनाएं। इस मौसम में जब आप पहाड़ों पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां आपको पहाड़ों से ढलते पानी के झरने, सड़कों पर छाई धुंध और चारों तरफ फैली हरियाली का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ट्रिप के लिए बहुत ज्यादा बजट की जरूरत होती है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप 10,000 रुपए से भी कम में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

Advertisement

मानसून में घूमने के लिए बजट ट्रिप डेस्टिनेशन

1. माथेरान, महाराष्ट्र

 Best Monsoon Destination in India
Best Monsoon Destination in India (Source: Social Media)

मुंबई और पुणे के पास बसा माथेरान एशिया का इकलौता ऑटोमोबाइल फ्री हिल स्टेशन है। मानसून के समय जब यहां पर बारिश होती है, तो वहां पड़ी मिट्टी जमने लगती है। जिसकी वजह से ये जगह और भी ज्यादा हरी-भरी और खूबसूरत नजर आने लगती है। यहां बहुत कम गाड़ियां चलती हैं। बारिश में यहां की लाल मिट्टी, घने जंगल, धुंध से भर जाते हैं, जिसकी वजह से इस जगह का व्यू और भी ज्यादा शानदार हो जाता है।

Advertisement

घूमने की जगह - टॉय ट्रेन, लुइसा पॉइंट और शार्लोट लेक

Advertisement

कैसे पहुचें - मुंबई/पुणे से नेरल तक लोकल ट्रेन लें, फिर माथेरान की टॉय ट्रेन या पैदल ट्रैक करें।

टोटल बजट - ₹3,500 - ₹5,000 (2-3 दिन)

2. लैंसडाउन, उत्तराखंड

 Budget Friendly Trip in Monsoon
Budget Friendly Trip in Monsoon (Source: Social Media)

अगर आप भी भीड़-भाड़ से हटकर किसी शांत जगह पर मानसून का मजा लेना चाहते हैं, तो गढ़वाल रायफल्स की ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है। बारिश के मौसम में अगर आप यहां जाते हैं, तो पहाड़ों खूबसूरती, हवा की ठंडक का एहसास आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है।

घूमने की जगह - टिप-इन-टॉप पॉइंट, भुल्ला ताल और शांत सड़कें

कैसे पहुचें - दिल्ली से कोटद्वार तक ट्रेन/बस लें, वहां से लोकल टैक्सी से 40 किमी दूरी तय करें।

टोटल बजट - ₹4,000 - ₹6,000 (2 दिन)

3. कौसानी, उत्तराखंड

 Best Monsoon Trips Under ₹10
Best Monsoon Trips Under ₹10 (Source: Social Media)

उत्तराखंड में स्थित ये बेहद खूबसूरत जगह हर किसी को पसंद है। जब भी लोग उत्तराखंड घूमने जाते हैं, तो इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। कहा जाता है कि महात्मा गांधी ने कौसानी को 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहा था। मानसून में यहां से हिमालय की चोटियों पर बादलों को देखना एक बेहतरीन अनुभव होता है।

घूमने की जगह - अनसक्ति आश्रम, कौसानी टी स्टेट और रुद्रधारी वॉटरफॉल।

कैसे पहुचें - काठगोदाम तक ट्रेन लें, फिर वहां से शेयरिंग टैक्सी/बस द्वारा कौसानी जाएं।

टोटल बजट - ₹4,500 - ₹6,500 (3 दिन)

4. मांडू, मध्य प्रदेश

 Best Monsoon Destination in India
Best Monsoon Destination in India (Source: Social Media)

अगर आप भी बारिश के मौसम में इतिहास और नेचर को मिलते हुए देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश का मांडू सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। मानसून में यहां के प्राचीन महल, किले और तालाब हरी-भरी वादियों के बीच और भी ज्यादा खूबसूरत नज़र आने लगते हैं। अगर आप भी इस मानसून कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एक्स्प्लोर करें।

घूमने की जगह - बाज बहादुर पैलेस, रूपमती मंडप और जहाज महल।

कैसे पहुचें - इंदौर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से मांडू आसानी से बस/टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है।

टोटल बजट - ₹4,000 - ₹5,500 (2-3 दिन)

Also Read: मानसून में जन्नत जैसा लगता है नजारा! बारिश के मौसम में देखने पहुंचे भारत के ये 4 सबसे खूबसूरत झरने

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×