Best Places to Visit in July India: गर्मी से राहत और मानसून की फुहार, जुलाई के महीने में जन्नत जैसी लगती हैं भारत की ये 4 खूबसूरत जगहें
जुलाई का महीना आते ही चिलचिलाती गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिलती है और मानसून की शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में भारत के कई हिस्सों में जंगल, पहाड़, और झीलें बेहद खूबसूरत और हरी-भरी नजर आती हैं। बारिश के मौसम में बहते ये सुंदर झरने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आप भी इस सुहावने मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो जुलाई के महीने में जन्नत जैसी खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, जुलाई में घूमने की जगहें कौन-कौन सी हैं।
जुलाई में घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें
1. कूर्ग - कर्नाटक

अगर बात करें कर्नाटक में स्थित कूर्ग कि तो इसे 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। जुलाई के महीने में जब यहां बारिश होती है, तो यहां मौजूद कॉफी के बागान, घने जंगल और पहाड़ियां बिल्कुल हरी-भरी हो जाती हैं। इस मौसम में यहां के झरने, जैसे कि एब्बी फॉल्स, अपने पूरे उफान पर होते हैं। कूर्ग की ठंडी हवाएं और चारों तरफ फैली हरियाली आपका दिल जीत लेगी।
2. लेह-लद्दाख

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मानसून की भारी बारिश पसंद नहीं है, तो जुलाई में लद्दाख ट्रिप आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लद्दाख एक 'रेन शैडो एरिया' है, जिसका मतलब है कि यहां मानसून में भी बहुत कम या ना के बराबर बारिश होती है। इस महीने में यहां के सारे रास्ते और ऊंचे दर्रे खुल जाते हैं। यहां मौजूद पैंगोंग झील का नीला पानी और साफ आसमान देखने में एकदम फिल्मी दुनिया जैसा लगता है।
3. उदयपुर - राजस्थान

बारिश के मौसम में राजस्थान को एक्स्प्लोर करने का मजा ही कुछ अलग होता है। इसका नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में रेगिस्तान और गर्मी आती है, लेकिन उदयपुर इससे बिल्कुल अलग है। जुलाई की बारिश उदयपुर की झीलों, जैसे कि पिछोला झील और फतेह सागर झील को पानी से भर देती है। मानसून के बादलों के नीचे यहां के महल और किले बेहद खूबसूरत और रोमांटिक नजर आते हैं।
4. शिलांग और चेरापूंजी - मेघालय

मेघालय भारत का बेहद खूबसूरत और शांत शहर है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर बादल काफी करीब से देखने को मिलेंगे। अगर बात करें मानसून के मौसम में इस जगह पर घूमने कि तो आपको यहां जाकर ऐसा महसूस होगा, जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हैं। जुलाई के मौसम में यहां काफी ज्यादा बारिश होती है, जिससे यहां के बड़े-बड़े झरने बेहद सुंदर नजर आते हैं। यहां के घने जंगलों में बने 'लिविंग रूट ब्रिज को देखना हर किसी को पसंद होता है।
Join Channel