Best Rainforest Destinations in India: मानसून में Nature के करीब जाने का है Plan? भारत के इन 4 Mysterious और Beautiful Rainforest को करें Explore
जब भी हम भारत में घूमने या जंगलों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले टाइगर रिजर्व या सूखे जंगल घूमने का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे रहस्मयी और रेनफॉरेस्ट जगहें भी हैं, जहां की हरियाली, घने पेड़, ऊंचे झरने और जीव-जंतु आपका दिल जीत लेंगे। अगर इस मानसून आप भी भारत के कुछ खूबसूरत जंगलों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर सुकून के पल बिता सकते हैं, तो आइए जानते हैं, भारत के टॉप रेनफॉरेस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में।
Best Monsoon Places in India: बारिश में घूमने के लिए भारत के टॉप रेनफॉरेस्ट डेस्टिनेशंस
1. साइलेंट वैली नेशनल पार्क, केरल (Silent Valley National Park)

केरल की नीलगिरि पहाड़ियों में बसा साइलेंट वैली नेशनल पार्क भारत के सबसे पुराने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां बहने वाली कुंतीपुझा नदी इस जंगल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां दुनिया के सबसे अनोखे बंदरों में से एक 'लायन-टेल्ड मकाक' देखने को मिलेगा। यहां घूमने का सबसे बेस्ट समय अप्रैल से दिसंबर का होता है।
2. अगुम्बे वर्षावन, कर्नाटक (Agumbe Rainforest)

कर्नाटक के शिमोग्गा जिले में स्थित अगुम्बे को साउथ भारत का चेरापूंजी कहते हैं। ये भारत में सबसे ज्यादा बारिश वाले जगहों में से एक माना जाता है। ये जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगुम्बे अपने शानदार सनसेट पॉइंट्स, खूबसूरत झरनों और कोबरा के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। मानसून के समय यहां की हरियाली लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप आप यहां घूमने की सोच रहे हैं, तो जून से सितंबर और अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेस्ट है।
3. नमदफा नेशनल पार्क, अरुणाचल प्रदेश (Namdapha National Park)

भारत और म्यांमार की सीमा के पास स्थित नमदफा नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है। ये जगह एडवेंचर करने वालीं के लिए बेस्ट है। ये दुनिया का इकलौता ऐसा पार्क है, जहां बिल्ली प्रजाति के चार बड़े जीव पाए जाते हैं। जैसे- रॉयल बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुआ, क्लाउडेड तेंदुआ और स्नो लेपर्ड। इस जगह पर आपको प्यारे रेड पांडा भी देखने को मिल जाएंगे। अप्रैल से अक्टूबर का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।
4. देहिंग पटकाई नेशनल पार्क, असम (Dehing Patkai National Park)

असम में स्थित देहिंग पटकाई को ईस्ट का अमेज़न कहा जाता है। ये भारत के सबसे घने और बारिश वाली जगहों में से एक माना जाता है। यहां के ऊंचे-ऊंचे होलोंग के पेड़ आसमान को छूते नजर आते हैं। इस जंगल में आपको एशियाई हाथी, रेयर क्लाउडेड तेंदुआ और भारत की इकलौती कपी प्रजाति 'हूलॉक गिब्बन' पाई जाती है। इसके पास मौजूद चाय के बागान इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यहां घूमने का सबसे सही समय अप्रैल से नवंबर तक का है।
Join Channel