Best Road Trips in India: मानसून में कार उठाएं और निकल पड़ें इन 4 रास्तों पर, पहाड़ों की धुंध और झरनों के बीच यादगार बन जाएगी आपकी रोड ट्रिप
बारिश का मौसम शुरू होते ही भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। मानसून में कुछ लोग ट्रिप पर जानें का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस दौरान सड़कों से लेकर पहाड़ और जंगल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में किसी शानदार डेस्टिनेशन को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और बेस्ट रोड ट्रिप के बारे में बताएंगे, जहां आप कार से सुंदर नजारा देख सकते हैं।
बारिश के सीजन में भारत की इन जगहों की रोड ट्रिप में आपके लिए यादगार रहेगी। इन रास्तों पर आपको ऊंचाई से गिरते झरने, चारों तरफ हरियाली, पहाड़ दिखाई देंगे। आइए जानते हैं, Best Road Trips in India by Car के बारे में।
Best Road Trips in India: यहां देखें रोड ट्रिप के लिए भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
1. पुणे से दिवेगर

बारिश के मौसम में आप पुणे से दिवेगर तक सड़क पर घूमना एक अच्छा ऑप्शन है। ये रास्ता हरे-भरे पश्चिमी घाटों से होकर गुजरता है और खूबसूरत समुद्र तटों तक ले जाता है। दिवेगर, गोवा की तरह एक शांत जगह है, जब आप यहां के घूमने के लिए जाएंगे तब आपको इस जगह पर सुनहरी रेत, समुद्री खाना और सुकून भरा माहौल मिलेगा। यहां की नमकीन हवा और समुद्र तट आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
2. गुवाहाटी से तवांग

गुवाहाटी-तवांग तक रोड ट्रिप करना और उसी बीच अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरना एक शानदार सफर है। ये रास्ता अल्पाइन जंगलों, मठों और सेला दर्रे जैसे ऊंचे दर्रों से होकर गुजरता है। तवांग का ठंडा मौसम, बौद्ध संस्कृति और खूबसूरत नज़ारे इसे गर्मियों में घूमने वालों के लिए और भी स्पेशल बनाते हैं।
3. दिल्ली से लैंसडाउन

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो लैंसडाउन तक ड्राइव करके जा सकते हैं। लैंसडाउन भारत की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है, इसका रास्ता बेहद शानदार है। जब सड़के गढ़वाल की तरह पहाड़ियों पर चढ़ने लगती हैं, तो चीड़ के जंगलों का नजारा, पहाड़ों की धुंध और नेचुरल ब्यूटी के बीच फैली शांति लोगों को बेहद पसंद आती है।
4. मनाली से स्पीति वैली

अगर आप भी एडवेंचर लवर हैं, तो आपके लिए मनाली से स्पीति वैली का रूट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। मानसून के दौरान ये सफर काफी ज्यादा सुकून भरा लगता है, क्योंकि इस समय आपको रास्ते में दिखाई देने वाले पहाड़, नदियां और बदलते नज़ारे इसे और भी खास बनाते हैं। हालांकि, इस रास्ते पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की जानकारी जरूर लें।

Join Channel