W3Schools
Advertisement

फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस, जानिए मानसून में कहां से दिखेगा खूबसूरत सनराइज

यह आर्टिकल मानसून के मौसम में सूर्योदय देखने के अनूठे अनुभव पर बताता है, जहां बादलों, हरियाली और धुंध के बीच सूरज की पहली किरणें एक अद्भुत नज़ारा दिखाता है। इसमें भारत के कुछ ऐसे बेहतरीन सनराइज पॉइंट्स के बारे में बताया गया है, जहां मानसून में यह नजारा किसी सपने जैसा लगता है:
04:51 PM Aug 13, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल मानसून के मौसम में सूर्योदय देखने के अनूठे अनुभव पर बताता है, जहां बादलों, हरियाली और धुंध के बीच सूरज की पहली किरणें एक अद्भुत नज़ारा दिखाता है। इसमें भारत के कुछ ऐसे बेहतरीन सनराइज पॉइंट्स के बारे में बताया गया है, जहां मानसून में यह नजारा किसी सपने जैसा लगता है:
फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस  जानिए मानसून में कहां से दिखेगा खूबसूरत सनराइज
Best Sunrise Viewpoints in Monsoon (Source: AI)

Best Sunrise Viewpoints in Monsoon: मानसून के मौसम में सूरज को निकलते हुए देखने का अलग ही मजा होता है। जब आप बादलों की ऊंचाई से सूरज की पहली किरण निकलती है और चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां और धुंध छाई होती है, तो वह नजारा देखने लायक होता है। यहां भारत के 5 सबसे बेहतरीन सनराइज पॉइंट्स की जानकारी दी गई है। जहां मानसून के समय जाना किसी सपने जैसा लगता है। ऐसे आइए कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

मानसून में सनराइज देखने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस

1. नंदी हिल्स - कर्नाटक

 Best monsoon sunrise spots
Best monsoon sunrise spots (Source: Social Media)

बेंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स मानसून में सनराइज देखने के लिए बेहद फेमस है। बारिश के दिनों में यहां 'बादलों का समंदर बन जाता है। जब आप पहाड़ों की चोटी पर खड़े होते हैं, तो बादल आपके पैरों के नीचे तैर रहे होते हैं और उनके बीच से सूरज उगता हुआ दिखाई देता है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको ठंडी हवाएं, हल्की धुंध और कपकपाती सुबह में चाय की चुस्की बेहद पसंद आएगी।

Advertisement

2. अगुम्बे - कर्नाटक

 Sunrise trek in monsoon
Sunrise trek in monsoon (Source: Social Media)

दक्षिण भारत का 'चेरापूंजी' कहे जाने वाले अगुम्बे में मानसून के समय पश्चिमी घाट का सबसे खूबसूरत रूप देखने को मिलता है। यहां का सनराइज/सनसेट पॉइंट घने वर्षावनों और गहरी घाटियों से घिरा हुआ है। जब बारिश के बाद धुंध छंटती है और सूरज की पहली किरणें हरे-भरे जंगलों पर पड़ती हैं, तो पूरा जंगल सोने की तरह चमकने लगता है। नेचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए और फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह बेस्ट है।

Advertisement

3. कलसूबाई शिखर - महाराष्ट्र

 Top morning viewpoints rainy season
Top morning viewpoints rainy season (Source: Social Media)

महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कलसूबाई ट्रेकर्स के लिए मानसून में पहली पसंद होती है। रात में ट्रेक शुरू करके सुबह-सुबह शिखर पर पहुंचना और फिर बादलों के बीच से सूरज को निकलते देखना एक खूबसूरत और अद्भुत एहसास होता है। मानसून में यहां के झरने और हरी-भरी वादियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस जगह पर आप ट्रेकिंग का रोमांच और एक जादुई सुबह देख सकते हैं।

4. टाइगर हिल - दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)

Best Sunrise Viewpoints in Monsoon
Best Sunrise Viewpoints in Monsoon (Source: Social Media)

हिमालय की गोद में बसा टाइगर हिल हमेशा से ही सनराइज के लिए फेमस रहा है। मानसून के समय यहां का मौसम थोड़ा मिजाजी हो जाता है, लेकिन जब बादल छंटते हैं, तो कंचनजंगा की बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती सूरज की सुनहरी किरणें एक अद्भुत रूप में नजर आती हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको गुलाबी और सुनहरे रंगों में बदलता आसमान और पहाड़ों की रानी का नज़ारा दिखाई देगा।

Also Read: मानसून के मौसम में भारत के इन 4 मशहूर नेशनल पार्क्स में लें रोमांचक जंगल सफारी का मज़ा

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×