Cafes to Visit in Mountains: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसे ये 4 Aesthetic Cafe, जहां Chai-Coffee के साथ मिलेगा Jannat का अहसास
पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है, खास करके बारिश के मौसम में यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको यहां की ठंडी हवा, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और सुंदर नजारे आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, लेकिन इस मजे को दोगुना करने के लिए एक अच्छी जगह पर बैठकर चाय या कॉफी की चुस्की लेना बेहद जरूरी है, इसलिए आजकल पहाड़ों में कई ऐसे शानदार कैफे खुल गए हैं, जो अपने स्वाद और खूबसूरत नजारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, Aesthetic Cafes in Mountains के बारे में।
Cafes to Visit in Mountains: पहाड़ों में घूमने के लिए बेहतरीन कैफे
1. शिवा कैफे, मैक्लोडगंज

ये खूबसूरत कैफे हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में एक झरने के पास स्थित है। अगर आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी सी चढ़ाई करनी पड़ेगी, लेकिन जब आप वहां पहुंच जाते हैं, तो आपको नजारा देखकर जो सुकून मिलता है, वो लाजवाब होता है। यहां का शांत माहौल, पहाड़ी संगीत और मैगी पर्यटकों के बीच फेमस है।
2. द कॉर्नर हाउस, कसौली

अगर आप शांत और पुरानी चीज़ों को देखना पसंद करते हैं, तो कसौली में स्थित द कॉर्नर हाउस कैफे आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस जगह पर आपको लकड़ी की सजावट और खिड़की से दिखने वाले पहाड़ बेहद पसंद आएंगे। यहां की गरमा-गरम कॉफी और बेकरी आइटम्स जैसे पेस्ट्री और केक बहुत ज्यादा टेस्टी लगते हैं।
3. कैफे 1947, मनाली

मनाली में ब्यास नदी के किनारे बना ये शानदार कैफे लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। यहां आपको नदी के बहते पानी की आवाज सुनते हुए खाना खाने में काफी ज्यादा मजा आएगी, जिसे आप जीवन में कभी भी भूल नहीं पाएंगे। यहां का इटालियन खाना, खासकर पास्ता और पिज्जा, बहुत बेहतरीन लगता है। यहां आपको अक्सर लाइव म्यूजिक सुनने को मिल जाएगा।
4. इल्लिट्रेटी कैफे, धर्मशाला

अगर आप भी किताबों के शौकीन हैं, तो ये जगह आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है, क्योंकि बारिश के मौसम में ये जगह स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस कैफे में हजारों किताबें रखी हुई हैं। यहां आप अपनी पसंद की किताब उठाकर बालकनी में बैठकर पढ़ सकते हैं, जहां से धौलाधार की पहाड़ियां साफ नजर आती हैं। साथ ही आपको बेहतरीन ऑर्गेनिक खाना, कॉफी और पहाड़ों के शांत नजारे देखने को मिलेंगे।

Join Channel