W3Schools
Advertisement

Darjeeling Tour Packages: कम बजट में घूमना है भारत का सबसे Beautiful Hill Station? जानिए Delhi से Darjeeling पहुंचने का Best Time और Complete Details

05:35 PM Jun 05, 2026 IST | Kajal Yadav
darjeeling tour packages  कम बजट में घूमना है भारत का सबसे beautiful hill station  जानिए delhi से darjeeling पहुंचने का best time और complete details
Darjeeling Tour Packages

Darjeeling Tour Packages: अगर आप इस जून महीने में देश की किसी खूबसूरत जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको भारत की एक बेहद खूबसूरत और शानदार जगह दार्जिलिंग के बारे में बताएंगे, जहां आप इस गर्म घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर बात करें इस टूर पैकेज कि तो इसमें आप दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग को घूमने का शानदार मौका मिलेगा। भारत की यात्रा करके हरी भरी वादियों और वहां की सुंदरता का मजा ले पाएंगे। हर साल देश दुनिया से न जानें कितने लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। आईआरसीटीसी का ये बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है। आइए जानते हैं, आप दार्जिलिंग को कैसे एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

Advertisement

Best Time to Visit Darjeeling: दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय

Darjeeling Tour Packages
Darjeeling Tour Packages (Source: social media)

अगर आप भी दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां ट्रेवल करने के लिए साल में दो समय सबसे अच्छे माने जाते हैं। मार्च से मई के महीने में जब पतझड़ का समय होता है, तो आपको इस जगह पर खूबसूरत पहाड़ और नदियां देखने को मिल जाएंगी। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। अगर बात करें तापमान कि तो 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। चारों तरफ हरियाली और खिले हुए फूल नजर आते हैं, जिससे घूमना और भी आसान हो जाता है। जून से सितंबर के बीच मानसून में ये यह समय साफ आसमान के लिए जाना जाता है।

Advertisement

Darjeeling Distance From Delhi: दिल्ली से दार्जिलिंग की दूरी

  • अगर आप दिल्ली से इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली से दार्जिलिंग की दूरी सड़क से लगभग 1,500 किलोमीटर है।
  • अगर आप हवाई जहाज या ट्रेन की मदद से जा रहे हैं, तो इसकी दूरी को आसानी से तय किया जा सकता है।
  • Darjeeling Tour Packages में दिल्ली से बागडोगरा या न्यू जलपाईगुड़ी तक की यात्रा के ऑप्शन शामिल हैं।

How to Reach Darjeeling: दार्जिलिंग कैसे पहुंचें?

Darjeeling Distance From Delhi
Darjeeling Distance From Delhi (Source: social media)
  • दार्जिलिंग का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बागडोगरा है, जो दार्जिलिंग से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे बड़े शहरों से बागडोगरा के लिए सीधी उड़ानें मौजूद हैं।
  • हवाई अड्डे से आप टैक्सी या शेयरिंग जीप लेकर 3 घंटे में दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं।
  • सबसे पास का रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) है, जो दार्जिलिंग से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • ये स्टेशन देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • NJP से आप सड़क मार्ग (टैक्सी/बस) द्वारा दार्जिलिंग जा सकते हैं, या फिर यहां से चलने वाली प्रसिद्ध 'टॉय ट्रेन' का आनंद लेते हुए भी पहाड़ों तक पहुंच सकते हैं।
  • सिलीगुड़ी, गंगटोक और कालिम्पोंग जैसे आसपास के शहरों से दार्जिलिंग के लिए रोज बसें और टैक्सी चलती हैं।

Budget Details: जानिए ट्रिप पर जानें का बजट

Budget Details
Budget Details (Source: social media)
  • अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें, तो Standard Category में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 26,960 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 20,380 रुपये है।
  • Comfort Class में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 27,980 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 21,330 रुपये है।
  • Deluxe Category में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 37,340 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 28,290 रुपये है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×